Chris Gayle 6ixty: क्रिस गेल 43 साल के होने को हैं। क्रिस गेल ने आधिकारिक तौर पर खेल के किसी भी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा नहीं की है। 'यूनिवर्स बॉस' के नाम से मशहूर क्रिस गेल ने आखिरी बार 2021 टी 20 विश्व कप में वेस्टइंडीज के लिए इंटरनेशनल मैच खेला था। T20 क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाला ये खिलाड़ी '6ixty' की तैयारी कर रहा है।

Advertisement

बुधवार से कैरेबिया में 60-बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हो रहा है। गेल टूर्नामेंट के सबसे बड़े चेहरों में से एक हैं। इस बीच क्रिस गेल ने अपने गेंदबाजी कौशल के बारे में बातचीत की है। क्रिस गेल ने खुद को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ ऑफ स्पिनर घोषित कर दिया है। क्रिस गेल ने ESPNCricinfo के साथ मजेदार बातचीत की जब उनसे उनकी बॉलिंग को लेकर सवाल पूछा गया।

Advertisement

क्रिस गेल ने कहा, 'आप जानते हैं क्या? मेरी गेंदबाजी स्वाभाविक है। निश्चित रूप से, मुझे गेंदबाजी करनी है। मैं अब तक का सबसे महान ऑफ स्पिनर हूं। मुरली (मुथैया मुरलीधरन) निश्चित रूप से इसका मुकाबला नहीं कर पाएंगे। मेरी इकोनॉमी सबसे अच्छी है। यहां तक कि सुनील नारायण तक उसके करीब नहीं आ सकते हैं।'

टी20 क्रिकेट में 14562 रन बनाने वाले गेल ने कहा कि वह 6ixty जैसे नए फॉर्मेट के साथ क्रिकेट के मैदान पर वापसी को लेकर काफी उत्साहित हैं। गेल ने कहा, 'मैं मैदान में वापस आने के लिए वास्तव में उत्साहित हूं। मैं फिर से एक बच्चे की तरह हूं, पहले गेम की प्रतीक्षा कर रहा हूं। मुझे शेप में वापस आना होगा।'

Advertisement

वहीं अगर मुथैया मुरलीधरन की बात करें तो मुरली क्रिकेट इतिहास के सबसे महान ऑफस्पिनर हैं। मुथैया मुरलीधरन के नाम टेस्ट और वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में मुरली ने 1000 से भी ज्यादा विकेट झटके हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार