ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी-20 में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट पर 178 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया को करो या मरो वाले मुकाबले में जीत के लिए 179 रनों का लक्ष्य दिया। इस मैच में वैसे तो डेविड मलान और मोईन अली ने चौके-छक्कों की जमकर आतिशबाज़ी की लेकिन पारी खत्म होते-होते क्रिस जॉर्डन मेला लूट गए।

Advertisement

इंग्लैंड की पारी का आखिरी ओवर मार्कस स्टोइनिस कर रहे थे और इस ओवर की आखिरी गेंद पर क्रिस जॉर्डन स्ट्राइक पर थे। इस गेंद पर जॉर्डन ने लेग साइड की तरफ बिल्कुल केएल राहुल स्टाइल में फ्लिक करके छक्का जड़ दिया। उनका ये छक्का देखकर फैंस को एकतरफ केएल राहुल की याद आ गई जबकि छक्का खाने के बाद स्टोइनिस के चेहरे पर निराशा साफ देखी जा सकती थी।

Advertisement

इस छक्के का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है और अगर इंग्लिश टीम ये मैच करीबी अंतर से जीतने में सफल रहती है तो उन्हें जॉर्डन के इस छक्के का एहसान मानना होगा। वहीं, अगर इस मैच में बाकी इंग्लिश बल्लेबाज़ों की बात करें तो इंग्लैंड के दोनों धाकड़ ओपनर्स जोस बटलर और एलेक्स हेल्स इस मैच में सस्ते में आउट हो गए।

इसके बाद बेन स्टोक्स भी एक और बार फेल हो गए लेकिन फिर मोर्चा संभाला डेविड मलान और मोईन अली की जोड़ी ने। इन दोनों ने इंग्लैंड के लिए 92 रनों की साझेदारी करके इंग्लैंड को मैच में वापस ला खड़ा किया और किसी तरह इंग्लैंड की टीम 178 तक पहुंचने मे सफल रही। हालांकि, अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या गेंदबाज़ इन 178 रनों का बचाव कर पाते हैं या नहीं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार