Chris Morris all time T20 XI: साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी क्रिस मॉरिस ने  ने अपनी ऑलटाइम टी-20 XI चुनी है। अपनी टीम में क्रिस मॉरिस ने भारत के 5 और वेस्टइंडीज के 3 खिलाड़ियों को जगह दी है। उन्होंने अपनी इस टीम का कप्तान एमएस धोनी को चुना है। क्रिस ने अपनी टीम में साउथ अफ्रीका के केवल एक खिलाड़ी को जगह दी है।

Advertisement

स्पोर्ट्सकीड़ा से बातचीत में चुनी गई अपनी इस टीम में क्रिस मॉरिस ने बतौर ओपनर रोहित शर्मा और क्रिस गेल को चुना है। नंबर 3 पर एबी डीविलियर्स को जगह दी है। इसके बाद नंबर 4 पर टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली को जगह दी है। विराट के नाम इस फॉर्मेट में 10 हजार से ज्यादा रन दर्ज हैं।

Advertisement

नंबर 6 पर धोनी हैं जो कप्तानी के साथ विकेटकीपर की भूमिका में भी रहेंगे। वहीं क्रिस ने बतौर ऑलराउंडर अपनी टीम में कीरोन पोलार्ड और हार्दिक पांड्या को शामिल किया है। गेंदबाजी में मिस्ट्री स्पिनर सुनील नारायण के साथ लसिथ मलिंगा और जसप्रीत बुमराह को भी उन्होंने अपनी टीम में जगह दी है।

कुछ इस तरह से नजर आती है क्रिस मॉरिस की टी20 इलेवन- रोहित शर्मा, क्रिस गेल, एबी डिविलियर्स, विराट कोहली, कीरोन पोलार्ड, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, सुनील नरेन, जसप्रीत बुमराह, ब्रेट ली और लसिथ मलिंगा।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार