इंग्लैंड के ऑलराउंडर क्रिस वोक्स (Chris Woakes) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में तीसरे दिन खास रिकॉर्ड बना दिया। वोक्स ने तीसरे दिन के खेल की शुरूआत के बाद जेसन होल्डर (Jason Holder) को अपना शिकार बनाया। 

Advertisement

इसके साथ ही वोक्स टेस्ट क्रिकेट में होल्डर को सबसे ज्यादा बार आउट करने के मामले में पहले नंबर पर आ गए हैं। इस फॉर्मेट में 11 पारियों मे वोक्स ने पांचवीं बार होल्डर को आउट किया और इस दौरान कैरेबियाई ऑलराउंडर ने 13.6 की औसत से सिर्फ 68 रन बनाए हैं। 

 
Advertisement

 इंग्लैंड के ही बेन स्टोक्स और स्टुअर्ट ब्रॉड ने टेस्ट में 4-4 बार होल्डर का विकेट हासिल किया है। 

बता दें कि वोक्स के करियर का यह 50वां टेस्ट है। होल्डर के विकेट के साथ ही वोक्स ने अपने क्रिकेट करियर में 1000 विकेट भी पूरे कर लिए हैं। 

गौरतलब है कि तीसरे दिन वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी मे 5 विकेट के नुकसान पर 351 रन से आगे खेलने उतरी थी। कैरेबियाई टीम के लिए केवम होज ने दूसरे दिन 120 रन की और एलिक अथानाज़े ने 82 रन की शानदार पारी खेलकर टीम की मुकाबले में वापसी कराई थी। 

वहीं पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद इंग्लैंड ने पहली पारी में 416 रन बनाए। जिसमें ओली पोप ने 121 रन, बेन डकेट ने 71 रन और कप्तान बेन स्टोक्स ने 69 रन की शानदार पारी खेली।

Advertisement

टीमें:

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, मार्क वुड, शोएब बशीर।

वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): क्रेग ब्रैथवेट (कप्तान), मिकाइल लुइस, किर्क मैकेंजी, एलिक अथानाज़े, कावेम हॉज, जेसन होल्डर, जोशुआ दा सिल्वा (विकेट कीपर), अल्जारी जोसेफ, केविन सिंक्लेयर, शमर जोसेफ, जेडन सील्स।

Advertisement


 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार