भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के चौथे मैच में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। फिलहाल ये सीरीज 1-1 की बराबरी पर चल रही है। वहीं, भारतीय टीम ने ताजा समाचार लिखे जाने तक रोहित शर्मा का विकेट भी गंवा दिया है।

Advertisement

इस सीरीज में रोहित शर्मा और केएल राहुल ने कई बार टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दिलाई थी लेकिन इस बार राहुल ने अपने जोड़ीदार को जल्दी गंवा दिया। रोहित शर्मा अच्छी बल्लेबाज़ी कर रहे थे लेकिन वो इस टेस्ट सीरीज में अपना पहला मैच खेल रहे क्रिस वोक्स के पहले ही ओवर में आउट हो गए।

Advertisement

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने भारतीय पारी के 9वें ओवर में गेंद वोक्स को थमाई और इस ओवर की आखिरी गेंंद ने थोड़ा सा उछाल लिया और हल्की सी स्विंग ने रोहित का काम तमाम कर दिया। गेंद रोहित के बल्ले का किनारा लेते हुए विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो के दस्तानों में चली गई।

वोक्स ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार वापसी करते हुए ना सिर्फ हिटमैन का विकेट हासिल किया बल्कि इंग्लिश टीम को शानदार शुरुआत भी दिलाई। रोहित के आउट होने के बाद अब राहुल और पुजारा की जोड़ी पर टीम इंडिया को अच्छे स्कोर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी होगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार