नई दिल्ली, 30 जुलाई | सर्वोच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति (सीओए) की बीते शुक्रवार को यहां हुई बैठक तब तक ठीक जा रही थी जब तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अधिकारियों के वेतन वृद्धि का मुद्दा नहीं उठा था। इस बैठक में बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ने इसके लिए आईपीएल के सीओओ हेमंग अमीन के स्थान पर सीएफओ संतोष रांगनेकर का नाम भी सुझाया। 

Advertisement

इस मामले के संबंध रखने वाले एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि जौहरी और लेफ्टिनेंट जनरल रवींद्र थोडगे ने संतोष के वेतन में वृद्धि का समर्थन किया लेकिन इस बात से डायना इडुल्जी को ऐतराज हुआ और उन्होंने अमीन के लिए भी वेतनवृद्धि की मांग की। इस बात को लेकर सीओए के बीच तनातनी बढ़ गई। 

Advertisement

सूत्र ने कहा, "थोडगे ने जौहरी के सीएफओ के वेतनवृद्धि के प्रस्ताव का समर्थन किया और इससे किसी को कोई दिक्कत नहीं थी लेकिन ऐसा प्रतित हो रहा था कि आईपीएल सीओओ को दबाने की कोशिश हो रही है और यहां डायना ने फैसला लिया है कि वह अमीन के साथ खड़ी रहेंगी।"

बीसीसीआई के एक कार्यकारी ने कहा कि बैठक में यह तर्क दिया गया कि आईपीएल सीओओ को सीएफओ के साथ समान स्टेज पर नहीं रख सकता क्योंकि आईपीएल पूरे साल नहीं होता है और अमीन की टीम जो मेहनत करती है वो सिर्फ आईपीएल के दो महीनों तक सीमित नहीं रहती। 

कार्यकारी ने कहा, "दो महीनों के टूर्नामेंट को लेकर अमीन के काम को जज नहीं किया जा सकता। वह अपनी टीम के साथ पूरे साल काम करते हैं ताकि आईपीएल में चीजें सही से हो सकें और यह सुनिश्चित किया जा सके की आईपीएल विश्व क्रिकेट का सबसे अच्छा घरेलू टूर्नामेंट साबित हो सके।"

ऐसी खबरें हैं कि डायना ने वेतनवृद्धि के फॉर्म पर हस्ताक्षर नहीं किए और वह बैठक छोड़कर चली गईं। इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकी क्योंकि डायना बात करने के लिए उपलब्ध नहीं थीं। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार