नई दिल्ली, 6 सितम्बर | भारत में क्रिकेट की देखरेख कर रही प्रशासकों की समिति (सीओए) ने बीसीसीआई के राज्य संघों की चुनावो की तारीख आगे बढ़ाकर 28 सितंबर कर दी है। सीओए ने साफ कहा है कि वह अब और तारीखों में विस्तार नहीं करेगी जिसके पीछे उसने बीसीसीआई की एजीएम के लिए 21 दिन पहले दिए जाने वाले नोटिस का तर्क दिया है। सीओए का यह कदम हालांकि राज्य संघों को खटक रहा है और वह उसे सर्वोच्च अदालत के फैसले के खिलाफ मान रहे हैं। 

Advertisement

राज्य संघ के एक अधिकारी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि सीओए का यह फैसला उनके लिए हैरानी भरा रहा है क्योंकि यह सर्वोच्च अदालत के आदेश का सीधा-सीधा उल्लंघन है। साथ ही इससे साफ लग रहा है कि सीओए कुछ राज्य संघों को चुनावों से दूर रखना चाहती है। 

Advertisement

अधिकारी ने कहा, "यह हैरान करने वाली बात है कि सीओए ऐसे फैसले ले रही है जो सर्वोच्च अदालत के आदेश के खिलाफ हैं और इसका सटीक उदाहरण यह है कि संविधान में इस तरह का कोई प्रावधान नहीं है जो राज्य संघों को बीसीसीआई के चुनावों में हिस्सा लेने से रोकता हो। जो जरूरी है वो यह है कि राज्य संघ का प्रतिनिधि सर्वोच्च अदालत के आदेश के मुताबिक योग्य हो।"

उन्होंने कहा, "समिति की कोशिश कुछ तय संघों को चुनावों में हिस्सा लेने से रोकने की है ताकि बीसीसीआई के चुनावों को प्रभावित किया जा सके। यह कभी नहीं सुना गया कि चुनावों के नियम तब बदले जाएं तब यह पूरी प्रक्रिया जारी हो।"

राज्य संघ के वकील ने भी इस पर हैरानी जताते हुए कहा, "वह जनसेवक की परिभाषा बदलने में लगे हुए हैं और कुछ तय लोगों को सर्वोच्च अदालत द्वारा तय किए गए पैमाने के हिसाब से अयोग्त बताने से बचाना चाहते हैं। सर्वोच्च अदालत के आदेश के अनुसार चुनाव आयुक्त स्वतंत्र होना चाहिए लेकिन यहां सीओए मीडिया रिलीज भेज रहा है और चुनाव आयुक्त से अलग सफाई पेश कर रहा है।"

उन्होंने कहा, "कैसे एक ही शख्स नियम बना भी सकता है और उन्हें समझा सकता है और उन्हें लागू कर सकता है? यह अपने आप में हितों का टकराव है। इसलिए अब वह यह फैसले करने में समर्थ हो गए हैं कि किसे चुनाव आयुक्त बोर्ड से हटाया जाए और कौन इस प्रक्रिया का हिस्सा होगा और यह प्रक्रिया में गंभीर कमियां हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार