आईपीएल 2021 को कोरोनावायरस के चलते बीच में ही रोक देना पड़ा है और अब अगर पीछे मुड़कर देखा जाए तो अगर ये आईपीएल किसी खिलाड़ी के लिए यादगार रहा है तो वो बिना शक रविंद्र जडेजा होंगे। जडेजा की गिनती आज दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडरों में की जाती है।

Advertisement

IPL 2021 में अब तक 7 मैच खेलने के बाद, जडेजा ने 131 रन बनाए और 6 विकेट भी अपने नाम किए। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि बाकी बचा हुआ आईपीएल पूरा हो पाता है या नहीं।

Advertisement

 वहीं अगर जडेजा की बात की जाए, तो एमएस धोनी के "सर जडेजा" कहे जाने के पुराने ट्वीट के बाद से ही उन्हें सोशल मीडिया समेत टीम के कई लोग भी सर जडेजा कहकर बुलाते हैं लेकिन अब जडेजा ने पहली बार सर जडेजा कहे जाने पर रिएक्ट किया है।

हर्षा ने एक लाइव शो के दौरान जडेजा को सर जडेजा कहकर संबोधित किया और बाद में जडेजा ने उनके इस वीडियो पर रिएक्ट भी किया। जडेजा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से लिखा, "बहुत बहुत धन्यवाद हर्षा भोगले, पर मैं ज्यादा खुश होउंगा अगर आप मुझे रविंद्र जडेजा कहेंगे।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार