नेपाल के क्रिकेटर संदीप लामिछाने (Sandeep Lamichhane) मुश्किल में फंस गए हैं। 17 साल की नाबालिग लड़की ने उनके खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने यह कहते हुए इस खबर की पुष्टि की है कि जिला पुलिस रेंज काठमांडू को संदीप लामिछाने के खिलाफ शिकायत मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 17 साल की पीड़िता नाबालिग लड़की ने मेडिकल जांच कर ली है जिसके बाद हुई पुष्टि के बाद ही मामला दर्ज किया गया।

Advertisement

काठमांडू के एक होटल में हुई घटना: यह घटना नेपाल टीम के केन्या दौरे पर जाने से ठीक पहले हुई थी। 17 साल की पीड़िता ने बताया है कि काठमांडू के एक होटल के कमरे में उसके साथ रेप किया गया। लड़की को पिछले महीने एक दोस्त ने संदीप लामिछाने से मिलवाया था जिसके बाद लड़की नगरकोट गई थी।

Advertisement

इंटरनेशनल क्रिकेट में मनवा चुके हैं लोहा: इस मामले पर बोलते हुए पुलिस के एक बड़े अधिकारी ने कहा, 'संदीप लामिछाने के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज की गई है। यह एक नाबालिग की शिकायत है इस बारे में जांच चल रही है।' बता दें कि संदीप लामिछाने ने नेपाल के लिए 40 टी-20 और 30 वनडे मैच खेले हैं। वनडे में 69 और टी-20 क्रिकेट में संदीप लामिछाने के नाम 78 विकेट दर्ज हैं।

आईपीएल खेल चुके हैं संदीप लामिछाने: साल 2018 में दिल्ली की टीम ने संदीप लामिछाने को 20 लाख रूपये में खरीदा था। संदीप लामिछाने आईपीएल खेलने वाले पहले नेपाली क्रिकेटर हैं। संदीप लामिछाने के नाम 9 आईपीएल मैचों में 13 विकेट दर्ज हैं।

Advertisement

नेपाल के कप्तान हैं संदीप लामिछाने: इस युवा खिलाड़ी का भविष्य काफी उज्जवल है। संदीप लामिछाने वर्तमान में नेपाल टी-20 टीम के कप्तान भी हैं। आईपीएल के अलावा संदीप लामिछाने कैरेबियन प्रीमियर लीग भी खेल चुके हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार