नई दिल्ली, 18 मार्च (CRICKETNMORE)| आगामी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को बायकॉट करने की मांग को लेकर अपनी राय जाहिर करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान पर सशर्त प्रतिबंध से काम नहीं चलेगा, उसका तो पूर्ण बहिष्कार सबसे कारगर कदम होगा। 

Advertisement

अपनी बेबाकी के लिए मशहूर गंभीर ने यह भी कहा कि अगर 30 मई को शुरू हो रहे टूर्नामेंट के फाइनल में भारत का सामना पाकिस्तान से होता है तो भारत को उस मैच का बहिष्कार कर देना चाहिए।

Advertisement

गंभीर ने एक कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं से कहा, "पुलवामा में जो हुआ, वह कतई स्वीकार्य नहीं है। ऐसे में हम पाकिस्तान के साथ सशर्त नहीं खेल सकते। इस सम्बंध में बीसीसीआई को फैसला लेना है लेकिन मैं मानता हूं कि हमारे इस पड़ोसी के खिलाफ कोई भी सशर्त कदम जायज नहीं होगा। इसका तो पूर्ण बहिष्कार करना होगा।"

गंभीर ने कहा, "मुझे यकीन है कि वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का बहिष्कार कठिन नहीं होगा। हमें तो पाकिस्तान की मौजूदगी में एशिया कप में भी नहीं खेलना चाहिए। मैं तो इसके खिलाफ हूं।"

गंभीर मानते हैं कि किसी भी मैच से अधिक हमारे जवानों की जान की कीमत है। बकौल गंभीर, "अपने जवानों की खातिर हमें पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलना चाहिए।

हमारे 40-41 जवानों की जान किसी भी मैच से अधिक अहम है। मैं मानता हूं कि अगर बीसीसीआई पाकिस्तान के साथ होने वाले मैच का बहिष्कार करता है तो पूरे देश को को इस फैसले का सम्मान करना चाहिए। अगर हम फाइनल में भी पहुंच गए तो भी हमें पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलना चाहिए।"
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार