County Championship: हैम्पशायर के तेज गेंदबाज कीथ बार्कर (Kieth Barker) ने रविवार को डिवीजन 1 काउंटी चैम्पियनशिप राउंड गेम में जबरदस्त फील्डिंग से फैंस का ध्यान खींचा है। कीथ बार्कर ने अपनी ही गेंदबाजी पर एक असाधारण एफर्ट कर नॉनस्ट्राइकर छोर पर बल्लेबाज को रन आउट किया था। कीथ बार्कर नो जो करिश्मा किया उससे यॉर्कशायर के बल्लेबाज विल फ्रेन भी भौचक्के रह गए थे।

Advertisement

कीथ बार्कर ने बड़े ही चतुराई से दाएं हाथ की मदद से बल्लेबाज जॉर्ज हिल की स्ट्रेट ड्राइव को रोकने की कोशिश की। गेंद उनके हाथ से टकराई और नॉनस्ट्राइकर एंड पर खड़े फ्रैन को निपटा गई। कीथ बार्कर ने अपने फॉलो-थ्रू में जो किया उसने मुश्किल रन आउट को भी बहुत आसान बना दिया।

Advertisement

यह हैम्पशायर टीम के लिए एक महत्वपूर्ण सफलता थी क्योंकि वे पहले दिन विकेट लेने में संघर्ष करते हुए नजर आ रहे थे। यॉर्कशायर ने 81/1 पर काफी अच्छा स्कोर बना लिया था लेकिन, कीथ बार्कर द्वारा अपनी गेंदबाजी पर शानदार फील्डिंग से उनकी टीम ने मैच में वापसी की। 

जब विकेट लेना गेंदबाजों के लिए कठिन होता जा रहा था बार्कर के एक हाथ से पलटाव ने साउथेम्प्टन के मैदान पर घरेलू टीम के लिए सुबह का दूसरा विकेट सुनिश्चित किया। रन आउट इतना अच्छा था कि काउंटी चैंपियनशिप ने इसे ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर शेयर भी किया है। गेंदबाज के एफर्ट के लिए उनकी जमकर सराहना हो रही है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार