5 सितंबर,नई दिल्ली। जिमी नीशम के ऑल राउंड खेल की बदौलत मौजूदा चैंपियन त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने क्वींस पार्क ओवल स्टेडियम में खेले गए कैरेबियन प्रीमियर लीग 2019 के पहले मुकाबले में सैंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स को 11 रनों से हरा दिया। नाइट राइडर्स के 152 रनों के जवाव में पेट्रियट्स की टीम 19.4 ओवरों में 141 रन ही बना सकी।

Advertisement

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी नाइट राइडर्स की टीम की शुरआत अच्छी नही रही और पहले 3 विकेट सिर्फ 20 रन के स्कोर पर गिर गए। इसके बाद जिमी नीशम और दिनेश रामदीन की जोड़ी ने मिलकर पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 60 रन जोड़े। नीशम और रामदीन ने 33-33 रन की पारी खेली। इसके बाद कप्तान कीरोन पोलार्ड ने 32 गेंदों में 4 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 47 रन बनाए। जिसके चलते नाइट राइडर्स ने 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 152 रन का स्कोर खड़ा किया।

 
Advertisement

पैट्रियट्स के लिए शेल्डन कॉटरेल और रियाद एमरिट ने 3-3 और और अल्जारी जोसेफ ने एक विकेट हासिल किया। 

जीत के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पैट्रियट्स की शुरूआत अच्छी रही और एविन लुईस (36) और कजोर्न ओटले (25) की ओपनिंग जोड़ी ने मिलकर पहले विकेट के लिए 47 रनों की साझेदारी की। 70 रन के कुल स्कोर पर लुईस के रूप में दूसरा विकेट गिरा और इसके बाद पैट्रियट्स की पारी लड़खड़ा गई। अगले 6 रन के अंदर 3 खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद फैबियन ऐलन और उस्मान मीर ने छठे विकेट के लिए 36 रन की साझेदारी कर थोड़ी उम्मीद जगाई लेकिन जीत की दहलीज तक नहीं पहुंचा पाए। एलेन ने 30 रन और मीर ने 24 रन की पारी खेली।

नाइट राइडर्स के गेंदबाजी में जिमी नीशम सबसे सफल रहे,जिन्होंने सिर्फ 18 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा मोहम्मद हसनैन ने भी 3 विकेट झटके। खैरी पियरे ने 2 और सिकुग्गे प्रसन्ना ने एक विकेट अपने खाते में डाला।

जिमी नीशम को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा गया।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार