कैरेबियन प्रीमियर लीग सातवें मुकाबले में सेंट लूसिया किंग्स ने त्रिनबागो नाइट राइडर्स को 5 रनों से हरा दिया।

Advertisement

इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लूसिया किंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए। टीम के लिए सिंगापुर के स्टार बल्लेबाज टिम डेविड ने सबसे ज्यादा 45 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने तीन चौके और तीन छक्के जमाए। इसके अलावा रोस्टन चेज ने 30 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।

त्रिनबागो नाइट राइडर्स की ओर से रवि रामपॉल की खाते में सबसे ज्यादा 3 विकेट गया। इसके अलावा जायडेन सिल्स और अकील होसैन एक-एक विकेट चटकाने में कामयाब रहे।

158 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नाइट राइडर्स की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 152 रन ही बना सकी। नाइटराइडर्स की ओर से कॉलिन मुनरो और टिम सीफर्ट ने बेहतरीन प्रयास किया लेकिन वो टीम को जीत के रास्ते पर नहीं ले जा सके। कॉलिन मुनरो ने 46 गेंदों में 40 रन तो वही टीम सीफर्ट ने 16 गेंदों में 40 रनों की विस्फोटक पारी खेली। हालांकि इन बल्लेबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद भी टीम लक्ष्य से 5 रन दूर रह गई। सीफर्ट की पारी में पांच चौके तथा 3 छक्के शामिल है।

लूसिया किंग्स की ओर से वहाब रियाज रोस्टर चेज तथा कीमो पॉल के खाते में एक-एक विकेट गया।

अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले चेज को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार