जॉनसन चार्ल्स के तूफानी अर्धशतक के दम पर सेंट लूसिया किंग्स ने रविवार (3 सितंबर) को केंसिंग्टन ओवल में खेले गए कैरेबियन प्रीमियर लीग 2023 के मुकाबले में बारबाडोस रॉयल्स को 90 रन से हरा दिया। चार्ल्स को उनकी विजयी पारी के लिए प्लेयप ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ किंग्स पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है, वहीं छह मैच में तीसरी हार के साथ रॉयल्स टेबल में पांचवें नंबर पर है।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बारबाडोस की शुरूआत खराब रही और पहले ही ओवर में काइल मेयर्स के रूप में पहल झटका लगा। इसके बाद थोड़े-थोड़े अंतराल में विकेट गिरते रहे। नईम यंग ने सर्वाधिक 20 रन बनाए,टीम के छह खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। जिसके चलते बारबाडोस 17.3 ओवर में 105 रन पर ऑलआउट हो गई। 

Advertisement

सेंट लूसिया के लिए अल्जारी जोसेफ ने 3 विकेट, रोशोन प्राइमस औऱ पीटर हत्ज़ोग्लू ने 2-2 विकेट, मैथ्यू फोर्डे, खैरी पिएरे और कप्तान सिकंदर रजा ने 1-1 विकेट लिया।

इससे पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद सेंट लूसिया किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए। ओपनर जॉनसन चार्ल्स ने 52 गेंदों में 78 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 6 चौके और 5 छक्के जड़े। उन्होंने अपनी पारी में 54 रन 11 गेंदों में सिर्फ बाउंड्रीज के जरिए बनाए। इसके अलावा कॉलिन मुनरो ने 33 रन की पारी खेली।

रॉयल्स के लिए रूलोफ़ वान डेर मेरवे ने 3 विकेट, जेसन होल्डर ने 2 विकेट और ओबेड मैककॉय ने 1 विकेट अपने खाते में डाला।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार