निकोलस पूरन की तूफानी पारी और सुनील नारायण की शानदार गेंदबाजी के दम पर त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने सोमवार (28 अगस्त) को वॉर्नर पार्क में खेले गए कैरेबियन प्रीमियर लीग 2023 के 12वें मैच में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स को 6 विकेट से हरा दिया। नाइट राइडर्स की इस सीजन की यह पहली जीत है। सेंट किट्स के 178 रन के जवाब में नाइट राइडर्स ने 17.1 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद सेंट किट्स ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए। टॉप स्कोरर रहे कप्तान शेरफेन रदरफोर्ड ने 38 गेंदों में 4 चौकों और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 62 रन बनाए। इसके अलावा आंद्रे फ्लैचर ने 32 रन औऱ कॉर्बिन बॉश ने 30 रन का योगदान दिया।

Advertisement

त्रिनिबागो नाइट राइडर्स के लिए सुनील नारायण ने 24 रन देकर 3 विकेट और ड्वेन ब्रावो ने 43 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए नाइट राइडर्स की शुरूआत खराब रही और चैडविक वॉल्टन-मार्टिन गुप्टिल की ओपनिंग जोड़ी सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गई। इसके बाद निकोलस पूरन ने लॉरकन टकर के साथ मिलकर पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी की।

प्लेयर ऑफ द मैच रहे पूरन ने 32 गेंदों में 5 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 61 रन की पारी खेली। अपनी पारी में पूरन ने 44 रन 9 गेंदों में सिर्फ बाउंड्रीज से बनाए। वहीं लॉरकन टकर ने 31 गेंदों में 36 रन बनाए। कप्तान कीरोन पोलार्ड ने नाबाद 37 रन और आंद्रे रसेल ने नाबाद 23 रन की तूफानी पारी खेली और टीम को 17 गेंद बाकी रहते हुए जीत दिलाई।

Also Read: Cricket History

Advertisement

सेंट किट्स के लिए कॉर्बिन बॉश  ने 3 विकेट औऱ ब्लेसिंग मुजरबानी ने 1 विकेट लिया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार