India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का चौथा टेस्ट मैच ब्रिस्बेन के मैदान पर खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया में क्वारंटीन के कठोर नियम के चलते ऐसी खबरें आ रही थीं कि टीम इंडिया क्वींसलैंड की यात्रा करने के पक्ष में नहीं है।  

Advertisement

अब इस पूरे मामले में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बयान सामने आया है। मीडिया से बातचीत के दौरान क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की सीईओ निक होक्ली की तरफ से बयान आया है। निक होक्ली ने कहा, 'BCCI क्वींसलैंड में क्वारंटीन आवश्यकताओं को पूरा करने में पूरी तरह से समर्थन कर रही है। ब्रिस्बेन के मैदान पर ही चौथा टेस्ट मैच खेला जाएगा।' 

Advertisement

हालांकि इस पूरे मामले पर बीसीसीआई की तरफ से अभी किसी तरह का कोई बयान सामने नहीं आया है। इससे पहले क्वींसलैंड सरकार में हेल्थ मिनिस्टर रोस बेट्स ने इस पूरे मामले पर बोलते हुए कहा था कि अगर भारतीय क्रिकेट टीम चौथे टेस्ट के लिए ब्रिस्बेन में जारी दिशानिर्देशों का पालन नहीं करना चाहती है, तो उन्हें यहां नहीं आना चाहिए। सीधी बात यह है कि सभी के लिए समान नियम लागू होने चाहिए।

बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही बॉर्डर गावस्कर सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट मैच सिडनी के मैदान पर 7 जनवरी से खेला जाएगा। वहीं चौथा टेस्ट मैच जिसको लेकर विवाद चल रहा है वह 17 जनवरी से ब्रिस्बेन के मैदान पर होना है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार