इस वक्त पूरे भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप अपने चरम पर है। कोविड के इस भयानक काल में भी इंडियन प्रीमियर लीग लोगों का मनोरंजन कर रहा है। आईपीएल की दीवानगी फैंस के सिर चढ़कर बोलती है और इस बीच आईपीएल ने कुछ ऐसा किया है जो किसी भी इंसान की आंखे नम कर दे।

Advertisement

ट्विटर पर एक शख्स ने अपने पिता के निधन की जानकारी दी है। इमोशनल ट्वीट में शख्स ने लिखा, 'पापा कल रात हमें छोड़कर चले गए। वह रविवार को आरसीबी-सीएसके मैच को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित थे लेकिन भाग्य को कुछ और ही मंजूर था। पता नहीं मैं अब उनके बिना क्रिकेट कैसे देखूंगा। आशा करता हूं कि मॉम के साथ वह फिर से मिलें।'

Advertisement

पिता का अपने बेटे के प्रति यह इमोशनल ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। खबर लिखे जाने तक इस ट्वीट पर 4 हजार से ज्यादा लाइक्स वह 500 से ज्यादा कमेंट आ चुके हैं। वहीं फैंस कमेंट बॉक्स में श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। आईपीएल और क्रिकेट लोगों की धड़कन है बेटे का पिता के प्रति यह इमोशनल ट्वीट इस बात को साबित भी करता है।

बता दें कि आईपीएल सीजन 14 में आज धोनी की टीम सीएसके और विराट कोहली की टीम आरसीबी आमने-सामने होंगी। दोनों ही टीमें अब तक शानदार लय में नजर आ रही हैं। आरसीबी ने 4 में से 4 मुकाबले जीते हैं वहीं सीएसके ने 4 मुकाबलों में से 3 में जीत दर्ज करी है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार