cricket funny video: यूरोपियन लीग क्रिकेट की ऐसी लीग है जिससे जुड़े फनी वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इस बीच यूरोपियन लीग क्रिकेट से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है जिसमें सारी वाहवाही इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज स्पिनर ग्रीम स्वान (Graeme Swann) लूट ले गए। गौर करने वाली बात ये है कि ग्रीम स्वान इस मैच में बतौर दर्शक मैच का लुफ्त उठाते हुए नजर आ रहे थे।

Advertisement

इटली और स्विटजरलैंड के बीच खेले गए 10 ओवर के इस मैच के दौरान स्टेडियम के अंदर मौजूद ग्रीम स्वान ने गजब का कैच पकड़कर सुर्खियां बटोर ली। वहीं कैच को पकड़ने के बाद ग्रीम स्वान का रिएक्शन देखने लायक था। ग्रीम स्वान ने शानदार कैच लपका और कैच पकड़ते ही मैदान के बाहर दौड़ लगा दी।

Advertisement

ग्रीम स्वान खुशी से झूमते हुए नजर आए। ग्रीम स्वान ने बॉल लेकर सेलिब्रेट करने के बाद बॉल तो खिलाड़ियों को वापस कर दी लेकिन उनका सेलिब्रेशन नहीं रुका। ग्रीम स्वान मजे से झूमते हुए नजर आए। वहीं अगर मैच की बात करें तो इटली ने स्विटरलैंड को 92 रनों से शिकस्त दी है।

पहले बैटिंग करते हुए इटली की टीम ने 10 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए जवाब में स्विटजरलैंड की टीम 83 रन ही बना सकी और मुकाबले को 92 रनों से हार गई। इटली के लिए बलजीत सिंह ने 20 गेंदो पर 69 रन बनाए। इस पारी के दौरान उनके बल्ले से 3 चौके और 9 छक्के निकले।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार