27 अगस्त, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। इन दिनों ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल होने की खबरें तेज हो रही थी। ऐसा लग रहा था कि क्रिकेट का गेम बहुत जल्द ओलपिंक में शामिल किया जाएगा। जिससे क्रिकेट फैन्स काफी खुश थे उनको लग रहा था कि खेल से सबसे बड़े महाकुंभ में क्रिकेट को भी जगह मिलेगी। लेकिन अचानक से एक ऐसी खबर आई है जिससे फैन्स को बड़ा झटका लगा है। खबरों की मानें तो ओलंपिक में अब क्रिकेट का शामिल होना मुश्किल है।

Advertisement

आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष डेविड रिचर्डसन ने एक बयान में बताया है कि जुलाई के अंत में इस बारे में ओलंपिक बोर्ड से इस मुद्दे पर बात की जाएगी कि ओलपिंक 2024 में क्रिकेट को शामिल किया जाएगा या नहीं। ये हैं दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर्स PHOTOS

Advertisement

लेकिन जिस प्रकार का समीकरण ओलपिंक 2024 में बनता दिख रहा है उससे लग रहा है कि क्रिकेट की वापसी ओलंपिक में नहीं हो पाएगी। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के सदस्य और ब्रिटिश ओलंपिक संघ (बीओए) के मौजूदा अध्यक्ष और मौजूदा विश्व एंटी डोपिंग एजेंसी के अध्यक्ष सर क्रेग रीडी का मानना है कि क्रिकेट का ओलपिंक में शामिल होना अभी फिलहाल काफी मुश्किल है। 

इस वजह से ओलंपिक में नहीं होगा शामिल क्रिकेट►

 

गौरतलब है कि 2024 और 2028 का ओलंपिक पेरिस और लॉस एंजिलस में होना है। सर क्रेग रीडी  का मानवा है कि इस देशों में  क्रिकेट क्रिकेट को लेकर कोई चर्चा नहीं होती है और ना ही क्रिकेट इन देशों में पॉपुलर गेम है। ऐसे में मुझे नहीं लगता कि ओलपिंक 2024 और 2028 में क्रिकेट शामिल हो पाएगा।

इस साल होगी ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी►

 

लेकिन सर क्रेग रीडी  ने आगे बताया कि क्रिकेट को यदि ओलंपिक में शामिल करना है तो 2032 का ओलपिंक भारत में होना है ऐसे में फैन्स उम्मीद कर सकते हैं कि क्रिकेट की वापसी ओलपिंक 2032 में हो सकती है। ये हैं दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर्स PHOTOS

क्रेग रीडी ने बताया कि क्रिकेट भारत में काफी पॉपुलर है ऐसे में यदि 2032 में ओलपिंक का ओयोजन भारत में होता है तो यकिनन क्रिकेट को शामिल किया जा सकेगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार