भारत के पूर्व कप्तान और पीजीटीआई (प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया) प्रेसिडेंट कपिल देव का कहना है कि क्रिकेट के अलावा बाकी खेलों को भी सपोर्ट करने की जरूरत है, क्योंकि अन्य गेम्स के प्लेयर्स भी काफी मेहनत करते हैं।

Advertisement

एक सितंबर से शुरू हो रहे तेलंगाना गोलकोंडा मास्टर्स टूर्नामेंट के इवेंट में बात करते हुए कपिल देव ने कहा, "मैंने क्रिकेट खेला और मुझे यह खेल बहुत पसंद था। इसमें कोई शक नहीं है कि क्रिकेट ने मुझे इस दुनिया में सब कुछ दिया है। हालांकि, मुझे लगता है कि हमें दूसरे खेलों को भी सपोर्ट और बढ़ावा देना चाहिए, क्योंकि इन खेलों के खिलाड़ी भी बहुत मेहनत करते हैं। मैं दूसरे खेलों की तुलना क्रिकेट से नहीं करना चाहता, लेकिन जब आप देखते हैं कि क्रिकेट को कितनी लोकप्रियता और ध्यान मिलता है, तो मुझे लगता है कि दूसरे खेलों को भी उस स्तर तक पहुंचाने की जरूरत है। ऐसा तभी हो सकता है जब मीडिया दूसरे खेलों पर भी अधिक ध्यान देना शुरू करे।"

भारत के पूर्व कप्तान और पीजीटीआई (प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया) प्रेसिडेंट कपिल देव का कहना है कि क्रिकेट के अलावा बाकी खेलों को भी सपोर्ट करने की जरूरत है, क्योंकि अन्य गेम्स के प्लेयर्स भी काफी मेहनत करते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

कपिल देव ने 'आईएएनएस' के साथ बात करते हुए हैदराबाद को खेलों का शहर बताया। उन्होंने कहा, "हैदराबाद एक खूबसूरत और खेलों को पसंद करने वाला शहर है, जहां कई स्पोर्ट्स पर्सनैलिटीज आती रहती हैं। हम सभी हैदराबाद को यहां के क्रिकेटर्स की वजह से जानते हैं, लेकिन अब यहां गोल्फर्स, बैडमिंटन प्लेयर्स और टेनिस प्लेयर्स भी देखने को मिल रहे हैं। इस टूर्नामेंट के लिए यहां आकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। मुझे उम्मीद है कि सबसे अच्छा खिलाड़ी जीतेगा।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार