श्रेयस अय्यर और केएल राहुल के धमाकेदार शतकों के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार (12 नवंबर) को बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले में नीदरलैंड को जीत के लिए 411 रनों का लक्ष्य दिया है। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।

Advertisement

भारतीय टीम की शुरूआत शानदार रही औऱ रोहित शर्मा ने शुभमन गिल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 100 रन जोड़े।  रोहित ने 54 गेंदों में 61 रन और शुभमन ने 32 गेंदों में 51 रन बनाए। विराट कोहली ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए इस वर्ल्ड कप का सातवां पचास प्ल स्कोर बनाया औऱ 51 रन की पारी खेली। 

Advertisement

धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए श्रेयस अय्यर और केएल राहुल ने इस वर्ल्ड कप का अपना पहला शतक लगया। अय्यर ने 94 गेंदों में 10 चौकों और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 128 रन बनाए, वहीं राहुल ने 64 गेंदों में 102 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 11 चौके और 4 छक्के जड़े। जिसकी बदौलत भारत ने निर्धारित 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 410 रन बनाए। यह वर्ल्ड कप में भारत का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। 

नीदरलैंड के लिए बास डी लीडे ने 2 वितेट, पॉल वैन मीकरेन औऱ रूलोफ़ वान डेर मेरवे ने 1-1 विकेट लिया।

टीमें:

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

Advertisement

Also Read: Live Score

नीदरलैंड्स (प्लेइंग इलेवन): वेस्ले बरेसी, मैक्स ओडोउड, कॉलिन एकरमैन, साइब्रैंड एंगेलब्रेक्ट, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), बास डी लीडे, तेजा निदामानुरु, लोगान वैन बीक, रूलोफ वैन डेर मेरवे, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार