भारत की पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा से अलग होने की अफवाहों के बीच पाकिस्तान क्रिकेट स्टार शोएब मलिक ने दूसरी शादी कर ली है। मलिक ने लोकप्रिय पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद से शादी की है। शोएब मलिक ने शनिवार, 20 जनवरी को अपने विवाह समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं।

Advertisement

बुधवार को ही सानिया मिर्जा ने एक पोस्ट शेयर की थी, जिससे उनके और शोएब मलिक के तलाक की अफवाहें तेज हो गईं थी। सानिया ने अपनी पोस्ट में लिखा था, “शादी कठिन है। तलाक कठिन है। अपना कठिन चुनें। मोटापा कठिन है। फिट रहना कठिन है। अपना कठिन चुनें। कर्ज में डूबना कठिन है।आर्थिक रूप से अनुशासित रहना कठिन है। अपना कठिन चुनें। कम्युनिकेशन कठिन है। कम्युनिकेशन ना करना कठिन है। अपना कठिन चुनें। जिंदगी कभी आसान नहीं होगी। ये हमेशा कठिन रहेगी लेकिन हम अपनी मेहनत चुन सकते हैं। बुद्धिमानी से चुनें।"

Advertisement

सानिया की इस पोस्ट ने फैंस को ये संकेत दे दिया था कि शोएब और उनके बीच सबकुछ शायद ठीक नहीं है लेकिन अब शोएब मलिक का दूसरी शादी करना कहीं न कहीं इस बात पर मुहर लगाता है कि सानिया और शोएब ने अलग होने का फैसला कर लिया है। हालांकि, अभी तक दोनों ने ही तलाक के मामले पर चुप्पी साधी हुई है ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि सानिया शोएब की शादी पर क्या रिएक्शन देती हैं।

Also Read: Live Score

फिलहाल शोएब मलिक पाकिस्तान की टी-20 टीम से भी बाहर चल रहे हैं लेकिन उन्होंने ये साफ कर दिया है कि अगर पाकिस्तानी टीम को उनकी जरूरत है तो वो टी-20 वर्ल्ड कप 2024 खेलने के लिए उपलब्ध हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या वो आगे खेलना जारी रखते हैं या नहीं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार