23 मार्च। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर आईपीएल के 12वें सीजन के पहले मैच में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली मौजूदा चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स के सामने एमए चिदंबरम स्टेडियम में अपनी चुनौती पेश करेगी।

Advertisement

जहां तक रिकॉर्ड की बात है तो बेंगलोर ने एमए चिदंबरम स्टेडियम में अब तक सात मैच खेले हैं जिसमें से छह में उसे हार मिली है। चेन्नई और बेंगलोर ने अब तक एक-दूसरे से कुल 22 मैच खेले हैं, जिसमें सात में ही बेंगलोर को जीत हासिल हुई है। 

Advertisement

आपको बता दें कि पहले मैच से पहले दोनों टीमों ने साथ में अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। दोनों टीमों के खिलाड़ी एक साथ अभ्यास सत्र के दौरान या तो मस्ती करते हुए दिखाई दिए या तो अपने साथी खिलाड़ी जो दूसरे टीम की ओर से खेलने वाले हैं उनसे बात करते हुए भी दिखाई दिए।

अभ्यास सत्र के दौरान धोनी और ड्वेन ब्रावो एक दूसरे साथ मस्ती करते हुए भी दिखाई दिए हैं तो वहीं एबी डीविलियर्स अपने साउथ अफ्रीकी दोस्त फाफ डु प्लेसी के साथ बात - चीत करते हुए भी देखे गए।

फैन्स को धोनी, एबी डीविलियर्स, विराट कोहली और सुरेश रैना जैसे दिग्गजों से एक कमाल की पारी की उम्मीद होगी। आईपीएल 2019 का पहला मैच भारत के समयनुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार