CSK vs PBKS: चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) के पास शुक्रवार(3 अप्रैल) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मुकाबले में खास रिकॉर्ड्स बनाने का मौका होगा। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हुए मौजूदा सीजन के पहले मैच में सैमसन का बल्ला नहीं चला और वह सिर्फ 6 रन ही बना पाए। यह चेन्नई के लिए सैमसन का डेब्यू मैच था।

Advertisement

सैमसन ने टी-20 क्रिकेट में 331 मैच की 314 पारियों में 396 छक्के जड़े हैं। अगर इस मैच में वह चार छक्के जड़ने में कामयाब होते हैं तो इस फॉर्मेट में 400 या उससे ज्यादा छक्के जड़ने वाले चौथे भारतीय बन जाएंगे। फिलहाल रोहित शर्मा, विराट कोहली औऱ सूर्यकुमार यादव ही यह मुकाम हासिल कर पाए हैं।

Advertisement

सैमसन ने आईपीएल में 178 मैच की 173 पारियों में 4710 रन बनाए हैं। अगर इस मैच में वह 64 रन बनाने में कामयाब होते हैं को आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में फाफ डु प्लेसिस को पछाड़कर 13वें नंबर पर आ जाएंगे। डु प्लेसिस के नाम 154 मैच की 147 पारियों में 4773 रन दर्ज हैं।

गौरतलब है कि चेन्नई को अपने पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के हाथों करारी हार मिली थी और टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे दसवें नंबर पर है। वहीं पंजाब किंग्स ने अपने पहले मैच में गुजरात टाइटंस की मात दी थी। पंजाब की टीम पॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर हैं।

टीमें

चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, संजू सैमसन, एमएस धोनी, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, रामकृष्ण घोष,आयुष म्हात्रे, श्रेयस गोपाल,जैमी ओवरटन, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, मुकेश चौधरी,नूर अहमद, अकील हुसैन,प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट,अमन खान, सरफराज खान,मैट हेनरी, राहुल चाहर,जैकरी फॉक्स, स्पेंसर जॉनसन, कार्तिक शर्मा।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा, मार्को जानसन, हरप्रीत बराड़, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, अजमतुल्लाह उमरजई, प्रियांश आर्य, पायला अविनाश, जेवियर बार्टलेट, प्रवीण दुबे, लॉकी फर्ग्यूसन, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, हरनूर सिंह, यश ठाकुर, विशाल विजयकुमार, विष्णु विनोद, बेन द्वारशुइस, कूपर कोनोली, मिशेल ओवेन, विशाल निशाद
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार