RR vs CSK: स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) सोमवार (30 मार्च) को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुवाहटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में  चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल डेब्यू करेंगे। चेन्नई के कप्तान पहले ही पुष्टि कर चुके हैं कि सैमसन उनके साथ मिलकर पारी की शुरूआत करेंगे। सैमसन के पास इस मैच में कुछ खास कीर्तिमान बनाने का मौका होगा।

Advertisement

टी-20 में 400 छक्के

Advertisement

सैमसन ने टी-20 क्रिकेट में 330 मैच की 313 पारियों में 396 छक्के जड़े हैं। अगर इस मैच में वह चार छक्के जड़ने में कामयाब होते हैं तो इस फॉर्मेट में 400 या उससे ज्यादा छक्के जड़ने वाले चौथे भारतीय बन जाएंगे। फिलहाल रोहित शर्मा, विराट कोहली औऱ सूर्यकुमार यादव ही यह मुकाम हासिल कर पाए हैं।

फाफ डु प्लेसिस को पछाड़ने का मौका

सैमसन ने आईपीएल में 177 मैच की 172 पारियों में 4704 रन बनाए हैं। अगर इस मैच में वह 70 रन बनाने में कामयाब होते हैं को आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में फाफ डु प्लेसिस को पछाड़कर 13वें नंबर पर आ जाएंगे। डु प्लेसिस के नाम 154 मैच की 147 पारियों में 4773 रन दर्ज हैं।

बता दें कि संजू इससे पहले राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे और ट्रेड के जरिए चेन्नई की टीम में आए। चेन्नई उनकी जगह ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और सैम कुरेन को राजस्थान को ट्रेड किया था।

Advertisement

टीमें

राजस्थान रॉयल्स: रियान पराग (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शिमरोन हेटमायर, धुव्र जुरेल, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, वैभव सूर्यवंशी, डोनवन फरेरा,रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर,नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे,क्वेना मफाका, संदीप शर्मा, युद्धविर सिंह चरक, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, रवि सिंह, अमन राव पेरला, एडम मिल्ने, दसुन शनाका, शुभम दुबे, विग्नेश पुथुर, कुलदीप सेन, ब्रजेश शर्मा।

Also Read: LIVE Cricket Score

चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, संजू सैमसन, एमएस धोनी, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, रामकृष्ण घोष,आयुष म्हात्रे, श्रेयस गोपाल,जैमी ओवरटन, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, मुकेश चौधरी,नूर अहमद, अकील हुसैन,प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट,अमन खान, सरफराज खान,मैट हेनरी, राहुल चाहर,जैकरी फॉक्स, स्पेंसर जॉनसन, कार्तिक शर्मा।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार