चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने मंगलवार (23 मई) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2023 के पहले क्वालीफायर मैच में गुजरात टाइटंस (GT) को 15 रनों से हराकर फाइनल में एंट्री कर ली। यह पहली बार है जब आईपीएल में चेन्नई ने गुजरात को हराया है। 

Advertisement

चेन्नई ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऋतुराज गायकवाड़ के अर्धशतक की बदलौत 7 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए थे। जिसके जवाब में गुजरात टाइटंस 20 ओवर में 157 रनों पर ऑलआउट हो गई। इस मुकाबले में जीत के साथ एमएस धोनी के नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज हो गए। 

Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल इतिहास की पहली टीम बनी है जो 10वीं बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची। चेन्नई का यह 14वां आईपीएल सीजन है, टीम बैन के करण दो सीजन के लिए बैन रही थी। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस है, जो 6 बार फाइनल में पहुंची है। 

धोनी आईपीएल इतिहास के पहले कप्तान बने हैं जो दसवें फाइनल में टीम की अगुआई करेंगे। बतौर खिलाड़ी यह धोनी का 11वां आईपीएल फाइनल है। आईपीएल 2017 के फाइनल में धोनी राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की टीम का हिस्सा थे। 

मैच के बाद धोनी ने अपने आईपीएल करियर को लेकर बड़ा संकेत दिया है और कहा उनके पास अभी निर्णय लेने के लिए 8-9 महीने का समय है।

Also Read: IPL T20 Points Table

Advertisement

अगले साल चेपॉक यानी एमए चिदंबरम स्टेडियम लौटने के सवाल पर धोनी ने कहा, “ मुझे नहीं पता, मेरे पास फैसला करने के लिए 8-9 महीने हैं। अभी से सिरदर्द क्यों पालें। मैं हमेशा चेन्नई सुपर किंग्स के साथ रहूंगा, चाहे मैदान पर खेलते हुए या बाउंड्री के बाहर बैठकर।”

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार