आईपीएल 2021 के 50वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएके) को 3 विकेट से हराकर प्वाइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल कर लिया है। ये मैच रोमांचक पलों से भरपूर रहा और एक पल तो ऐसा भी आया जब लगा कि सीएसके की टीम ये मुकाबला जीत जाएगी लेकिन अंत में शिमरोन हेटमायर की बदौलत दिल्ली की टीम जीतने में सफल रही।

Advertisement

इस मैच में अगर सीएसके की टीम ने संघर्ष दिखाया तो वो शार्दुल ठाकुर की बदौलत था क्योंकि एक समय दिल्ली के सलामी बल्लेबाज़ शिखर धवन मैच को सीएसके से दूर लेकर जाते दिख रहे थे लेकिन ठाकुर ने एक ओवर में दो विकेट लेकर सीएसके की मैच में ज़बरदस्त वापसी करवा दी।

Advertisement

माही ने दिल्ली की पारी का 15वां ओवर करने की जिम्मेदारी शार्दुल को दी और इस ओवर की पहली ही गेंद पर लॉर्ड ठाकुर ने रविचंद्रन अश्विन को बोल्ड कर दिया और इसके बाद इसी ओवर की आखिरी गेंद पर शिखर धवन का विकेट लेकर ठाकुर ने दिल्ली के फैंस की धड़कनें बढ़ा दी थी।

शार्दुल ने अपने कोटे के चार ओवरों में मात्र 13 रन देकर 2 विकेट लिए। हालांकि, उन्हें बाकी गेंदबाज़ों से उस तरह का साथ नहीं मिला और सीएसके की टीम को तीन विकेट से शिकस्त का सामना करना पड़ा। वैसे अगर सीएसके को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा है तो इसके लिए वो अपनी बल्लेबाज़ी को ही कसूरवार ठहराएंगे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार