दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वानखेड़े मे खेले गए आईपीएल 2021 के दूसरे मुकाबले मे मिली 7 विकेट की करारी हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni Fined) को एक और झटका लगा है। स्लो ओवर रेट के लिए धोनी पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल ने मीडिया रिलीज जारी कर इसकी जानकारी दी।

Advertisement

आईपीएल आचार सहिंता के अनुसार यह टीम की स्लो ओवर रेट से जुड़ी पहली गलती है, इसलिए धोनी को 12 लाख रुपये जुर्माना देना पड़ेगा।

Advertisement

आईपीएल के नए नियमों के अनुसार टीमों 20 ओवर 90 मिनट के अंदर ही डालने होंगे। दूसरी बार इस गलती पर 24 लाख रुपये जुर्माना देना होगा। दो से ज्यादा बार स्लो ओवर रेट कम होने के बाद कप्तान पर बैन का नियम भी इस बार है। 

बता दें कि चेन्नई ने टॉस हारकर पहले बललेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए थे। इसके जवाब में शिखऱ धवन (85) और पृथ्वी शॉ (72) के धमाकेदार अर्धशतकों से दिल्ली ने सिर्फ 3 विकेट के नुकसान पर 18.4 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। शिखर औऱ पृथ्वी ने मिलकर पहले विकेट के लिए 13.3 ओवरों में 138 रनो की साझेदारी की। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार