IPL 2021: सीएसके के कप्तान एम एस धोनी की एक झलक पाने के लिए फैंस काफी उत्सुक रहते हैं। धोनी आईपीएल 2021 की तैयारियों में व्यस्त हैं और UAE के मैदान पर वह जमकर प्रैक्टिस भी कर रहे हैं। इस बीच सीएसके ने धोनी से जुड़ा एक वीडियो अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है जिसमें फैंस के लिए धोनी की दीवानगी देखी जा सकती है।

Advertisement

वीडियो में धोनी को सीएसके के कुछ साथियों संग बस की तरफ जाते हुए देखा जा सकता है। वहीं अपने फेवरेट कप्तान को देखकर पास में ही मौजूद फैंस जोर-जोर से उनका और सीएसके का नाम लेकर उन्हें चीयर करते हुए नजर आते हैं। वहीं धोनी भी अपने फैंस का दिल नहीं तोड़ते और हाथ हिलाकर उनका अभिवादन करते हैं।

Advertisement

बता दें कि एम एस धोनी को टी 20 विश्व कप के लिए भारत का मेंटर बनाया गया है। ऐसे में टी 20 विश्व कप 2021 के दौरान भी फैंस को अपने चहेते खिलाड़ी की झलक देखने को मिलेगी। चैन्नई सुपर किंग्स की टीम को यूएई में अपने अभियान की शुरुआत मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से करनी है।

सीएसके और मुंबई की टीमें 19 सिंतबर को आपस में टकराएंगी। यह काफी कांटे का मुकाबला हो सकता है। सीएसके के लिए आईपीएल का पहला चरण काफी अच्छा रहा था और उसने 7 मुकाबलों में 5 में जीत दर्ज करा थी। ऐसे में धोनी की टीम चाहेगी कि वह यूएई में भी अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रख सकें।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार