MS Dhoni in England: धोनी ने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो लेकिन धोनी की फैन फॉलोइंग में तनिक भी गिरावट नहीं आई है। भारत के पूर्व कप्तान इस समय इंग्लैंड में हैं और भारतीय टीम को तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज में मेजबान इंग्लैंड के साथ मैदान पर भिड़ते हुए देख रहे हैं। धोनी को लॉर्ड्स में दूसरे वनडे मैच के दौरान मैदान पर देखा गया था।

Advertisement

धोनी ने दोस्त सुरेश रैना के साथ मैदान पर मैच का जमकर लुफ्त उठाया था। वहीं लंदन की सड़कों पर धोनी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में धोनी लंदन की सड़कों पर अपनी कार में जाने की कोशिश करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान भीड़ उन्हें सड़क पर देखकर बेकाबू हो जाती है।

Advertisement

धोनी को उनके साथ मौजूद दो लोग भीड़ के बीच से बचाने की कोशिश करते हुए उनकी कार में लेकर जाते हुए नजर आते हैं। कोविड की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए, एमएस धोनी को स्टेडियम के रास्ते में एक सफेद मुखौटा पहने हुए जाते देखा गया था। लेकिन, उनके फैंस ने क्रिकेटर को पहचान लिया और जितना संभव हो सका उनके करीब जाने की कोशिश करते हुए नजर आए।

धोनी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए द ओवल में प्रवेश द्वार की ओर वो काफी ध्यान से चलते हुए नजर आए। बता दें कि धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने इंग्लैंड में 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार