भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट जगत के महानतम खिलाड़ियों में से एक हैं। माही ने बेशक इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो लेकिन आज भी फैंस उन्हें उतना ही पसंद करते हैं जितना उन्हें उनकी रिटायरमेंट से पहले करते थे। माही अक्सर अपने नए लुक के चलते सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाते हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है।

Advertisement

धोनी की नई तस्वीरें इस समय चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हाल ही में धोनी ने बिग बॉस सीजन 16 के विजेता और मशहूर रैपर एमसी स्टेन के साथ मुलाकात की और इन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। एमसी स्टेन, जो अपने रैप के लिए जाने जाते हैं, ने अपने गंभीर गीतों और अनूठी शैली के माध्यम से प्रसिद्धि प्राप्त की है लेकिन बिग बॉस जीतने के बाद उन्हें काफी ज्यादा लाइमलाइट मिल गई।

Advertisement

Also Read: Live Score

हालांकि, भारतीय क्रिकेट के सफलतम कप्तान धोनी से स्टेन की मुलाकात कुछ फैंस को पसंद नहीं आई और उन फैंस ने इन तस्वीरों के जरिए ये तक कह दिया कि ये धोनी के करियर का सबसे निचला बिंदु है। वहीं, कुछ फैंस ने ये तक कह दिया कि ये धोनी के करियर की पहली और सबसे बड़ी गलती है। वायरल तस्वीर में, धोनी ने सफेद शर्ट के ऊपर काला सूट पहना हुआ है और काफी खुश दिख रहे हैं। दूसरी ओर, स्टेन ने एक अनोखा और स्टाइलिश पोज़ दिया। आइए देखते हैं कि फैंस इन दोनों की मुलाकात पर किस तरह से रिएक्ट कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार