Ruturaj Gaikwad Fined: शुभमन गिल (Shubman Gill) की कैप्टेंसी वाली गुजरात टाइटंस की टीम (Gujarat Titans) ने बीते गुरुवार, 21 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 229 रन डिफेंड करके चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को 89 रनों से मात दी। गौरतलब है कि CSK की इस शर्मनाक हार के बाद कैप्टन ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को एक और बड़ा झटका लगा है।

Advertisement

दरअसल, BCCI ने CSK कैप्टन ऋतुराज गायकवाड़ पर गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में उनकी टीम के स्लो रेट से गेंदबाज़ी करने के कारण पूरे 24 साल रुपये का फाइन लगाया है। IPL ने खुद अपना आधिकारिक बयान साझा करके फैंस को इसकी जानकारी दी है।

Advertisement

उन्होंने अपने बयान में लिखा, "चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ पर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ TATA IPL 2026 के मैच 66 के दौरान स्लो ओवर रेट बनाए रखने के कारण जुर्माना लगाया गया है।" उन्होंने लगा लिखा, "यह उनकी टीम का इस सीजन में दूसरा ओवर-रेट अपराध था। इससे पहले 'पहला अपराध' मैच नंबर 18 में हुआ था। IPL की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत, जो न्यूनतम ओवर-रेट से संबंधित है, गायकवाड़ पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।"

बताते चलें कि इस बार BCCI के जुर्माने का डंडा सिर्फ ऋतुराज पर ही नहीं, बल्कि CSK के अधिकतर खिलाड़ियों पर चला है। BCCI ने अपने बयान में आगे कहा, "सीएसके की प्लेइंग XI के बाकी खिलाड़ियों, जिसमें इम्पैक्ट प्लेयर भी शामिल है, उन पर 6 लाख रुपये या उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत (जो भी कम हो) जुर्माने के तौर पर लगाया जाएगा।" 

Also Read: LIVE Cricket Score

ध्यान दें कि साल 2026 का आईपीएल सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बेहद निराशाजनक रहा। इस टूर्नामेट में पांच बार की चैंपियन टीम CSK अपने 14 में से सिर्फ 6 मुकाबले ही जीत पाई। उन्होंने पॉइंट्स टेबल पर सातवें पायदान पर रहकर अपनी सीजन खत्म किया है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार