IPL 2021: आईपीएल के बाकी बचे मुकाबलों में शिरकत करने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की टीम यूएई पहुंच चुकी है। इस बीच सुरेश रैना (Suresh Raina) ने इंस्टाग्राम पर अपने होटल की बालकनी से खूबसूरत तस्वीर और वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है।

Advertisement

सुरेश रैना ने तस्वीर और वीडियो शेयर करने के साथ उसके कैप्शन में #UAE लिखा है। पिछले साल खेले गए आईपीएल में खबरें थीं कि टीम मैनेजमेंट और सुरेश रैना के बीच होटल के कमरे को लेकर विवाद हुआ था। रिपोर्ट्स में कहा गया था कि टीम जिस होटल में क्वारंटाइन थी वहां सुरेश रैना के कमरे में उचित बालकनी नहीं थी।

Advertisement

सीएसके के मालिक एन श्रीनिवासन ने उस वक्त रैना के अचानक चले जाने पर कहा था कि खिलाड़ी पुराने दिनों के तुनक मिजाज अभिनेता की तरह होते हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स हमेशा से एक परिवार की तरह रही है। मेरा सोचना है कि अगर आप अनिच्छुक या खुश नहीं हैं तो वापस लौट जाइए। मैं किसी को भी कुछ करने के लिए दबाव नहीं बनाता।'

एन श्रीनिवासन ने आगे कहा था कई बार सफलता आपके सिर पर चढ़ जाती है। हालांकि, इस पूरे मामले पर सुरेश रैना या फिर धोनी की तरफ से कोई बयान नहीं आया था। सुरेश रैना के हवाले से कहा गया था कि वो पर्सनल कारणों के चलते स्वेदश वापस लौट रहे हैं। बहरहाल आईपीएल 2021 में अब तक खेले गए मुकाबलों में सीएसके 7 में से 5 जीत के साथ काफी अच्छी पोजिशन में हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार