इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का सातवां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स (CSK vs PBKS) के बीच शुक्रवार, 03 अप्रैल को चेन्नई के होम ग्राउंड एम चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले से पहले CSK ने अपने नए खिलाड़ी सरफराज खान (Sarfaraz Kha) के पिता नौशाद खान (Naushad Khan) को एक बेहद ही खास तोहफा दिया है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, खुद सीएसके ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से सरफराज खान और उनके पिता का एक खास वीडियो साझा किया है जिसमें सरफराज अपने पिता नौशाद खान को चेन्नई सुपर किंग्स की एक खास टी-शर्ट गिफ्ट करते दिखे हैं। इस वीडियो में सरफराज पहले अपने पिता का चेन्नई में स्वागत करते हैं और फिर उन्हें सीएसके की तरफ से 97 नंबर की जर्सी गिफ्ट करते हैं।

Advertisement

गौरतलब है कि चेन्नई सुपर किंग्स ने सरफराज के पिता के लिए खासतौर पर ये जर्सी बनवाई है। जान लें कि इस जर्सी का नंबर 97 इसलिए दिया गया है क्योंकि सरफराज के पिता का नाम नौ=9 और शाद=7 (97) साउंड करता है। आप सीएसके द्वारा शेयर किया गया वीडियो नीचे देख सकते हो।

बताते चलें कि चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच होने वाला मुकाबला नौशाद खान के लिए बेहद ही खास होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि जहां एक तरफ उनका बड़ा बेटा सरफराज चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाला हैं, वहीं दूसरी तरफ उनका छोटा बेटा मुशीर खान पंजाब किंग्स टीम का हिस्सा हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

आईपीएल 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स का पूरा स्क्वाड: महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन, आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, उर्विल पटेल, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, श्रेयस गोपाल, खलील अहमद, रामकृष्ण घोष, मुकेश चौधरी, जेमी ओवरटन, गुरजपनीत सिंह, अंशुल कंबोज, अकील होसैन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा (विकेटकीपर), मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर, ज़ैकरी फ़ॉल्क्स।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार