IPL 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच एक बड़ी ट्रेड डील पर मुहर लग गई है। इन दोनों ने कुल चार खिलाड़ियों की अदला-बदली की है। चेन्नई ने लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) और जैक एडवर्ड्स (Jack Edwards) को स्क्वाड में ले लिया है। वहीं हैदराबाद की टीम में नाथन एलिस (Nathan Ellis) और खलील अहमद (Khaleel Ahmed) चले गए हैं।

जी हां, ऐसा ही हुआ है। खुद IPL ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक ट्वीट साझा करके फैंस को इस खबर की जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, "चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने TATA IPL 2027 से पहले चार खिलाड़ियों की ट्रेड डील पूरी कर ली है। लियाम लिविंगस्टोन (6 करोड़ रुपये, संशोधित फीस) और जैक एडवर्ड्स (3 करोड़ रुपये) चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हो गए हैं, जबकि खलील अहमद (4.8 करोड़ रुपये) और नाथन एलिस (2 करोड़ रुपये) सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से जुड़ गए हैं।"

लिविंगस्टोन को हुआ 7 करोड़ का नुकसान: CSK-SRH के ट्रेड से इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन को भारी नुकसान हुआ है। वो चेन्नई में 6 करोड़ रुपये की नई फीस पर जुड़े हैं। इससे पहले SRH ने उन्हें 13 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। यानी उन्हें पूरे 7 करोड़ का भारी नुकसान हुआ है।

वहीं, बात करें ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज़ी ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स की तो उन्हें 3 करोड़ रुपये की अपनी मौजूदा फीस पर CSK में शामिल किया गया है। एडवर्ड्स को SRH ने ऑस्ट्रेलिया के लिए इंटरनेशनल डेब्यू करने से पहले अपनी टीम में शामिल किया था। हालांकि, पैर में चोट के कारण वह IPL 2026 में एक भी मुकाबला नहीं खेल सके थे।

खलील-एलिस की फीस में नहीं हुआ बदलाव:  SRH ने भारतीय तेज गेंदबाज़ खलील अहमद को उनकी मौजूदा फीस 4.8 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। खलील इससे पहले 2018 से 2021 तक SRH का हिस्सा रह चुके हैं। वो IPL 2025 में CSK के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 मैचों में 15 विकेट लेने में सफल रहे थे। IPL 2026 में उन्होंने CSK के लिए पांच मुकाबले खेले, लेकिन दाएं पैर की क्वाड्रिसेप्स मांसपेशियों में चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज़ नाथन एलिस भी 2 करोड़ रुपये की अपनी मौजूदा फीस पर SRH से जुड़ गए हैं। वो एक काबिल गेंदबाज़ हैं और डेथ ओवरों में किफायती गेंदबाज़ी के लिए जाने जाते हैं। एलिस के आने से SRH का तेज गेंदबाज़ी अटैक और मजबूत होगा।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार