Chennai Super Kings vs Gujarat Titans Match Prediction, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 37वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच रविवार, 26 अप्रैल को एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 03:30 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि पिछले आईपीएल सीजन इन दोनों ही टीमों के बीच सिर्फ एक ही मुकाबला खेला गया था जो कि अहमदाबाद के मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स ने 230 रन डिफेंड करके गुजरात टाइटंस से 83 रनों से जीता था। इस मुकाबले में डेवाल्ड ब्रेविस ने सिर्फ 23 गेंदों पर 57 रनों की तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली थी, वहीं अंशुल कंबोज ने 2.3 ओवर में विपक्षी टीम को महज़ 13 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे।
CSK vs GT, IPL 2026: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - रविवार, 26 अप्रैल 2026
समय - 03:30 PM IST
वेन्यू - एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
MA Chidambaram Stadium, Chennai Pitch Report
आईपीएल 2026 का 37वां मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन डिफेंड करना काफी ज्यादा पसंद करती है। इस मैदान पर खेले गए आखिरी पांच टी20 मैचों में से चार रन डिफेंड करने वाली टीमों ने जीते हैं। जान लें कि यहां टी20 में पहली इनिंग का औसत स्कोर लगभग 170 रन रहा है।
बात करें अगर यहां खेले गए आखिरी टी20 मुकाबले की तो वो चेन्नई और कोलकाता के बीच खेला गया था जिसे मेजबान टीम CSK ने 192 रन डिफेंड करके KKR से 32 रनों से जीता था।
CSK vs GT Head To Head Record
कुल - 08
चेन्नई सुपर किंग्स - 04
गुजरात टाइटंस - 04
CSK vs GT, IPL 2026: Where to Watch?
आईपीएल 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं।
CSK vs GT, IPL 2026: Player to Watch Out For
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम से संजू सैमसन, डेवाल्ड ब्रेविस और जेमी ओवरटन स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर गुजरात टाइटंस टीम की तो शुभमन गिल, जोस बटलर और कगिसो रबाडा अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
CSK vs GT Probable Playing XI
Chennai Super Kings Probable Playing XI: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा/महेंद्र सिंह धोनी, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, मुकेश कुमार। इम्पैक्ट प्लेयर- अकील हुसैन।
Gujarat Titans Probable Playing XI: साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान/अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स/जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक कुमार, मोहम्मद सिराज। इम्पैक्ट प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा।
CSK vs GT Today's Match Prediction
आईपीएल 2026 के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
CSK vs GT Match Prediction, CSK vs GT Pitch Report, Today's Match CSK vs GT, IPL 2026, CSK vs GT Prediction, CSK vs GT Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Chennai Super Kings vs Gujarat Titans
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।