IPL 2020, CSK vs MI: सीएसके (CSK) के ऑलराउंडर क्रिकेटर ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo) और मुंबई इंडियस (MI) के विस्फोटक बल्लेबाज कायरन पोलार्ड (Kieron Pollard) की दोस्ती जग जाहिर है। दोनों खिलाड़ियो को अक्सर साथ में मस्ती करते हुए देखा गया है। वहीं क्रिकेट के मैदान पर जब भी यह दोनों खिलाड़ी आमने-सामने होते हैं तब कुछ न कुछ मजेदार वाक्या जरूर घटता है। इस बीच एक इंटरव्यू के दौरान ब्रावो ने एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है।

Advertisement

स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत के दौरान ड्वेन ब्रावो ने 2013 का एक मजेदार किस्सा शेयर किया है। ब्रावो ने कहा, 'पोलार्ड ने मुझे व्हाट्सएप पर एक संदेश भेजा। पोलार्ड ने मैसेज में लिखा, ' अपना बैग पैक करो। तुम घर जा रहे हो।' उस वक्त मुझे लगा ठीक है कोई बात नहीं। लेकिन उस वक्त CSK ने क्वालीफाई किया और प्लेऑफ में मुंबई के खिलाफ ही खेला।' 

Advertisement

ड्वेन ब्रावो ने आगे कहा, 'मैच के दौरान मैंने पोलार्ड को स्पेशल send off दिया और कहा कि अब कौन व्यक्ति घर जा रहा है?' बता दें कि चैन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल के इतिहास में सबसे सफल टीमों में से एक हैं। जहां सीएसके की टीम ने 3 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया वहीं मुंबई इंडियंस ने 4 बार आईपीएल की ट्रॉफी जीतने में कामयाबी पाई है।

ड्वेन ब्रावो हुए आईपीएल सीजन 13 से बाहर: ड्वेन ब्रावो चोट के चलते आईपीएल सीजन 13 से बाहर हो गए हैं। ब्रावो ने चोट के चलते बाहर होने के बाद कहा था कि, 'सीएसके टीम को छोड़ना दुखद है। हमारे सभी सच्चे सीएसके प्रशंसकों से मैं चाहता हूं कि आप सभी टीम को प्रोत्साहित करते रहें। यह ऐसा सीजन नहीं था जिसकी हमें उम्मीद थी या हमारे प्रशंसक चाहते थे, लेकिन हमने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। कभी-कभी हमारा सबसे अच्छा प्रदर्शन भी परिणाम नहीं दिखाते हैं।'

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार