Chennai Super Kings vs Mumbai Indians Match Prediction, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 44वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच शनिवार, 02 मई को एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि आईपीएल के करंट सीजन में जब पिछली बार इन दोनों टीमों की टक्कर हुई थी तब चेन्नई सुपर किंग्स ने MI के होम ग्राउंड पर 207 रन डिफेंड करके मुंबई इंडियंस को 103 रनों से धूल चटाई थी। इस मुकाबले में संजू सैमसन ने 54 गेंदों पर नाबाद 101 रनों की पारी खेली थी।
CSK vs MI, IPL 2026: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - शनिवार, 02 मई 2026
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
MA Chidambaram Stadium, Chennai Pitch Report
आईपीएल 2026 का 44वां मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन डिफेंड करना काफी ज्यादा पसंद करती है। इस मैदान पर खेले गए आखिरी पांच टी20 मैचों में से तीन रन डिफेंड करने वाली टीमों ने जीते हैं। जान लें कि यहां टी20 में पहली इनिंग का औसत स्कोर लगभग 170 रन रहा है।
बात करें अगर यहां खेले गए आखिरी टी20 मुकाबले की तो वो चेन्नई और गुजरात के बीच खेला गया था जिसे मेहमान टीम GT ने 16.4 ओवर में 159 रनों का लक्ष्य हासिल करके 8 विकेट से जीता।
CSK vs MI Head To Head Record
कुल - 40
चेन्नई सुपर किंग्स - 19
मुंबई इंडियंस - 21
CSK vs MI, IPL 2026: Where to Watch?
आईपीएल 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं।
CSK vs MI, IPL 2026: Player to Watch Out For
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम से संजू सैमसन, डेवाल्ड ब्रेविस और जेमी ओवरटन स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर मुंबई इंडियंस टीम की तो विल जैक्स, रयान रिकेल्टन और हार्दिक पांड्या अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
CSK vs MI Probable Playing XI
Chennai Super Kings Probable Playing XI: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह। इम्पैक्ट प्लेयर: कार्तिक शर्मा/मुकेश चौधरी।
Mumbai Indians Probable Playing XI: विल जैक्स, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर, अश्विनी कुमार। इम्पैक्ट प्लेयर- शार्दुल ठाकुर।
CSK vs MI Today's Match Prediction
आईपीएल 2026 के 44वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
CSK vs MI Match Prediction, CSK vs MI Pitch Report, Today's Match CSK vs MI, IPL 2026, CSK vs MI Prediction, CSK vs MI Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Chennai Super Kings vs Mumbai Indians
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।