CSK vs SRH: चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जा रहे मुकाबले में CSK के पूर्व कप्तान एम एस धोनी ने बल्ले से निराश किया। धोनी 6 गेंदों पर महज 3 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, जिस तरह से धोनी ने अपना विकेट गंवाया उसको लेकर चर्चा शुरू हो गई है। हैदराबाद के युवा गेंदबाज मार्को जैनसन की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में धोनी ने अपना विकेट गंवाया था।

Advertisement

18वें ओवर की तीसरी गेंद पर धोनी ने बल्ला घुमाया और गेंद को सीमा रेखा पार कराने का भरसक प्रयास करवाया। हालांकि ऐसा करने में वो कामयाब ना हो सके और गेंद सीधा उमरान मलिक के हाथों में चली गई। इस शॉट को खेलते हुए धोनी 360 डिग्री घूम गए थे।

Advertisement

धोनी के इस शॉट को देखने के बाद स्टेंड में बैठे फैन का रिएक्शन देखने लायक था। फैन ने निराशा में अपना सिर पकड़ लिया था वहीं सीएसके के अन्य फैन भी धोनी के आउट होते ही दुखी नजर आए थे। वहीं अगर मैच की बात करें तो SRH के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।

सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए। सीएसके के लिए मोईन अली ने सर्वाधिक 48 रनों की पारी खेली वहीं हैदराबाद के लिए वॉशिंगटन सुंदर और टी नटराजन के खाते में 2-2 विकेट आए। खबर लिखे जाने तक हैदराबाद की टीम ने बिना कोई विकेट खोए 25 रन बना लिए हैं। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार