ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट और वनडे कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) ने मुख्य कोच जस्टिन लेंगर (Justin Langer) के जाने के बाद मौजूदा और पूर्व खिलाड़ियों के बीच किसी भी तरह की गलतफहमी को दूर करने और मतभेदों को समाप्त करने के लिए पूर्व महान खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट (Adam Gilchrist) से कथित तौर पर मुलाकात की है।

Advertisement

लेंगर 2018 से 2022 के शुरू में ऑस्ट्रेलिया टीम की एशेज में 4-0 की जीत तक कोच रहे थे, के लिए कहा जाता है कि सीनियर खिलाड़ियों के साथ उनके संबंध अच्छे नहीं थे जिससे एक दो मौकों पर स्थिति संकट के हालात में पहुंच गयी थी।

Advertisement

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने लेंगर को तब टी20 विश्व कप तक छह महीने के विस्तार की पेशकश की थी जिसे उन्होंने ठुकरा दिया था और पाकिस्तान के खिलाफ बाहरी टेस्ट सीरीज से पहले हट जाने का फैसला किया था।

द एज में शनिवार को एक रिपोर्ट में कहा गया है कि मौजूदा खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ का मानना है कि इन चीजों के पीछे कोई एजेंडा था। उनका मानना है कि लेंगर के पूर्व टीम साथी अपने मीडिया संपर्कों का इस्तेमाल इस झगड़े को बढ़ावा देने के लिए कर रहे हैं जो जनवरी में एशेज की समाप्ति के बाद सीनियर खिलाड़ियों और लेंगर के बीच भड़क उठे थे।

द एज ने कहा है कि इस पृष्ठभूमि के मद्देनजर कमिंस ने लेंगर के पूर्व टीम साथी एडम गिलक्रिस्ट से मुलाकात की जिसे मौजूदा और पूर्व खिलाड़ियों के बीच तनाव को कम करने की दिशा में पहला कदम माना जा रहा है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि कमिंस और गिलक्रिस्ट में से किसी ने भी एडिलेड में इस मुलाकात पर टिप्पणी नहीं की है। हालांकि यह कहा जा रहा है कि टेस्ट कप्तान और पूर्व दिग्गजों के बीच ऐसी बैठक पाइपलाइन में हैं।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के टी20 विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन ने पूर्व दिग्गजों को आरोन फिंच की टीम की आलोचना करने का कारण दिया है और इसके लिए जस्टिन लेंगर को हटाए जाने को जिम्मेदार ठहराया है।

पूर्व दिग्गज और फॉक्स स्पोर्ट्स के कमेंटेटर मार्क वा ने द डेली टेलीग्राफ में अपने कालम में लिखा, जस्टिन लेंगर बेशक चले गए हैं लेकिन उनकी छाया अब भी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट पर मंडरा रही है।

मार्क वा ने कहा, पूर्व क्रिकेटरों के बीच एक धारणा बन गयी है और यह सवाल उठाये जा रहे हैं कि मौजूदा कोच एंर्डयू मैकडोनाल्ड खिलाड़ियों के साथ ज्यादा मैत्रीपूर्ण और उदार हैं और वह कड़े फैसले नहीं लेने जा रहे हैं।

Advertisement

पूर्व दिग्गज और फॉक्स स्पोर्ट्स के कमेंटेटर मार्क वा ने द डेली टेलीग्राफ में अपने कालम में लिखा, जस्टिन लेंगर बेशक चले गए हैं लेकिन उनकी छाया अब भी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट पर मंडरा रही है।

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार