जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को मौजूदा समय में इंडिया का नंबर-1 गेंदबाज़ कहा जाता है, हालांकि मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) का मानना कुछ और ही है। दरअसल, हाल ही में भारतीय टीम के दिग्गज गेंदबाज़ मोहम्मद शमी ने एक इंटरव्यू दिया जिसके दौरान उनसे ये सवाल किया गया है कि मौजूदा समय में आखिर कौन इंडिया का बेस्ट बॉलर है? इस सवाल का जवाब देते हुए शमी ने एक भी मिनट का समय नहीं लिया और खुद को जसप्रीत बुमराह से भी बेहतर कहकर नंबर-1 बताया।

Advertisement

मोहम्मद शमी ने हस्ते मुस्कुराते हुए मजे़दार अंदाज में इस टेढ़े सवाल का जवाब दिया। वो बोले, 'अभी मैं इंडिया में सबसे बेहतर बॉलर खुद को ही मानता हूं।'  वो आगे बोले, 'हमारी जो यूनिट रही है, मैं जस्सी (जसप्रीत बुमराह), इशांत शर्मा, भुवनेश्वर कुमार और उमेश यादव। मुझे लगता है कि दुनिया की किसी भी यूनिट ने इतना इन्जॉय नहीं किया होगा जितना इस यूनिट ने इन्जॉय किया।'

Advertisement

आपको बता दें कि शमी ने ये भी साफ किया कि वो नंबर 1 और नंबर 2 जैसी चीजों में नहीं मानते, बल्कि एक इंसान और खिलाड़ी के तौर पर ये समझते हैं कि उनकी जो पांच-छह बॉलर्स के साथ इंडियन टीम की बॉलिंग यूनिट बनी थी वो सबसे बेस्ट यूनिट थी।

ये भी जान लीजिए कि मोहम्मद शमी इंडियन टीम के अनमोल रत्नों में से एक हैं। ये धाकड़ गेंदबाज़ हाल ही में भारत में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप 2023 में टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाला गेंदबाज़ था। उन्होंने पूरा टूर्नामेंट भी नहीं खेला था, लेकिन इसके बावजूद उनके नाम के आगे 7 मैचों में 24 विकेट रहे। इतना ही नहीं, वनडे वर्ल्ड कप के दौरान वो पूरी तरह फिट नहीं थे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने टीम इंडिया के लिए एक के बाद एक लगातार मैच खेले। यही वजह है वर्ल्ड कप के बाद से ही वो फिलहाल क्रिकेट से दूर हैं और अपनी इंजरी से उभरकर फिटनेस हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार