आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2023 के 18वें मैच में नीदरलैंड ने सुपर ओवर में वेस्टइंडीज को हार का स्वाद चखा दिया। नीदरलैंड ने सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 रन ठोंक डाले। सुपर ओवर में लोगान वैन बीक (Logan van Beek) ने वेस्टइंडीज के गेंदबाज जेसन होल्डर को निशाना बनाया और 4,6,4,6,6,4 सहित 30 रन कूट डाले। ये नीदरलैंड द्वारा बनाया गया इंटरनेशनल क्रिकेट में सुपर ओवर में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। 

Advertisement

30 रन बनाने के बाद नीदरलैंड की तरफ से गेंदबाजी भी करने भी वैन बीक आये और 0.5 ओवर में मात्र 8 रन खर्च करते हुए अपनी टीम को जीत दिलवा दी। इस दौरान उन्होंने 2 विकेट भी चटकाए। आपको बता दे कि सुपर ओवर में 2 ही विकेट लेने पड़ते है। ये वनडे में पहली बार है जब नीदरलैंड की मेंस टीम ने वेस्टइंडीज को मात दी हो। इससे पहले 1993 के वूमेंस वर्ल्ड कप में नीदरलैंड ने वेस्टइंडीज को 70 रन से हराया था। 

Advertisement

अपनी टीम को इतनी बड़ी जीत दिलवाने के बाद लोगान वैन बीक से जुड़ा एक ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 1956 में, सैमी गुइलेन ने अंतिम विकेट लेकर वेस्टइंडीज के खिलाफ न्यूजीलैंड को पहली जीत दिलाई थी। वहीं 2023 में, सैमी गुइलेन के पोते लोगान वैन बीक ने वेस्टइंडीज के खिलाफ नीदरलैंड को पहली जीत दिलाने के लिए फाइनल विकेट लिया। 

इस मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम 50 ओवरों में 6 विकेट खोकर 374 रन का विशाल स्कोर बनाया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन निकोलस पूरन के बल्ले से निकले। उन्होंने 65 गेंद का सामना करते हुए 9 चौको और 6 छक्कों की मदद से 104 रन की शतकीय पारी खेली। वहीं सलामी बल्लेबाज ब्रैंडन किंग ने 81 गेंद का सामना करते हुए 13 चौको की मदद से 76 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। 

शाई होप ने 38 गेंद में 3 चौको और 2 छक्कों की मदद से 47 रन की पारी खेली। वहीं कीमो पॉल ने 25 गेंद में 4 चौको और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 46 रन बनाये। होप और पूरन ने 108 (77) रन की शतकीय साझेदारी निभाई। किंग और चार्ल्स ने पहले विकेट के लिए 101 (104) रन की शतकीय साझेदारी निभाते हुए टीम को बेहतरीन शुरुआत दी। नीदरलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट साकिब जुल्फिकार और बास डी लीडे ने अपने खाते में जोड़े। वहीं एक-एक विकेट वैन बीक और विवियन किंग्मा ने अपने नाम किया। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड भी 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 374 रन ही बना पायी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन तेजा निदामानुरु के बल्ले से निकले। उन्होंने 76 गेंद का सामना करते हुए 11 चौके और 3 छक्के की मदद से 111 रन की शतकीय पारी खेली। उनके अलावा कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज स्कॉट एडवर्ड्स ने 47 गेंद का सामना करते हुए 6 चौके और एक छक्के की मदद से 67 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। 

Advertisement

Also Read: Live Scorecard

इन दोनों ने 143 (90) रन की शतकीय साझेदारी निभाई। इसके अलावा विक्रमजीत सिंह ने 32 गेंद का सामना करते हुए 5 चौको की मदद से 37 रन की पारी खेली। वेस्टइंडीज की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट रोस्टन चेज़ ने लिए। इसके अलावा अकील होसेन और अल्ज़ारी जोसेफ ने 2-2 विकेट अपने नाम किये। वहीं जेसन होल्डर के खाते में एक विकेट गया।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार