एडिलेड (आस्ट्रेलिया), 15 फरवरी (CRICKETNMORE) । भारत ने एडिलेट में खेले जा रहे विश्वकप के अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ 300 रनों का लक्ष्य रखा है। भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन विराट कोहली ने बनाये । वह विश्वकप में पाकिस्तान के खिलाफ पहला शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गये हैं।

भारत ने आज टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। मैच की शुरुआत करने आये रोहित शर्मा और शिखर धवन ने पहले विकेट के लिये 34 रनों की साझेदारी की। रोहित शर्मा सांतवें ओवर में 20 गैंदों पर 15 रन बनाकर सौहेल खान की गेंद पर मिस्बाहुल हक को कैच दे बैठे। इसके बाद तीसरे नंबर पर खेलने उतरे विराट कोहली ने शिखर धवन के साथ पारी को एक मजबूत पकड़ दिलायी। दोनों ने मिलकर भारत के खाते में 129 रन जोड़े। हालांकि 29वें ओवर में एक रन लेने के दौरान शिखर धवन रन आउट हो गये। शिखर ने 76 गैंदों पर 7 चौकों और एक छक्के की बदौलत 73 रन बनाये। इसके बाद खेलने उतरे सुरेश रैना ने तेजी से रन बनाते हुये भारत के खाते में 56 गैंदों 5 चौकों और तीन छक्कों के बदौलत 74 रन जोड़े । विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ विश्वकप में भारत की ओर से पहला शतक लगाया। इससे पहले सचिन ने 2003 में पाकिस्तान के खिलाफ 98 रनों की पारी खेली थी। विराट ने 126 गेंदों पर 8 चौके लगाते हुये 107 रन बनाये। विराट के आउट होने के बाद कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी खेलने उतरे। उन्होंने 13 गेंदों पर 18 रन बनाये।

हालांकि खेल के अंतिम ओवरों में वापसी करते हुये पाकिस्तान ने अंतिम पांच ओवरों में भारत एक-एक के बाद एक पांच विकेट चटकाये। जिसके चलते अंतिम ओवरों में भारत अपेक्षित दर से रन बनाने में नाकाम रहा और आखिरी 5 ओवर में केवल 27 रन बनाए । पाकिस्तान की ओर से सोहेल खान ने 10 ओवरों में 55 रन देकर सबसे ज्यादा पांच विकेट लिये। एक विकेट वहाब रियाज ने लिया। भारत का स्कोर बोर्ड इस तरह रहा

रोहित शर्मा 15 (20), शिखर धवन 73(76), विराट कोहली 107 (126), सुरैश रैना 74(56), धौनी 18(13), जटेजा 3(5), रहाणे 0(1), अश्विन 1(1) नॉट आउट, मोहम्मद शामी 3(3) नॉट आउट

Photo : Hindustan Samachar

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार