जेमिमा रोड्रिग्स (Jemimah Rodrigues), शेफाली वर्मा (Shafali Verma) की शानदा पारियों औऱ रेणुका सिंह (Renuka Singh) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बुधवार (3 अगस्त) को एजबेस्टन में खेले गए अपने आखिरी लीग मैच में बारबाडोस को 100 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं।

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत खराब रही और 5 रन के कुल स्कोर पर स्मृति मंधाना के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद शेफाली औऱ जेमिमा ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 71 रनों की साझेदारी की। शेफाली के आउट होने के बाद अगले 16 रन के अंदर हरमनप्रीत कौर और तानिया भाटिया भी आउट होकर पवेलियन लौट गए। जेमिमा और दीप्ती शर्मा ने पांचवें विकेट के लिए 70 रन जोड़े। जिसकी बदौलत भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। 

जेमिमा ने 46 गेंदों में छह चौकों औऱ एक छक्के की मदद से नाबाद 56 रनों की पारी खेली। इसके अलावा शेफानी ने 26 गेंदों में 43 रन, वहीं दीप्ति ने 28 गेंदों में 34 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए बारबाडोस को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगा और अपना आखिरी मैच खेल रही डिएंड्रा डॉटिन (0) बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गईं। इसके बाद थोड़े-थोड़े अंतराल में विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। हालांकि बारबाडोस ऑलआउट नहीं हुई लेकिन 8 विकेट के नुकसान पर 62 रन ही बना सके। किशोना नाइट ने सबसे ज्यादा 16 रन की पारी खेली। टीम के 8 बल्लेबाज दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। 

भारत के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए रेणुका ने 10 रन देकर 4 विकेट चटकाए। वहीं मेघना सिंह, स्नेह राणा, राधा यादव और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक-एक विकेट अपने खाते में डाला।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार