Dambulla Aura vs Jaffna Kings, Dream 11 Team

Advertisement

लंका प्रीमियर लीग 2023 का चौथा मुकाबला दांबुला जायंट्स और जाफना किंग्स के बीच मंगलवार (1 अगस्त) को आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। अब तक इन दोनों ही टीमों ने LPL 2023 टूर्नामेंट में एक-एक मुकाबला खेला है जिसमें जाफना किंग्स ने जीत और दांबुला जायंट्स को हार मिली है।

इन दोनों ही टीमों के बीच लंका प्रीमियर लीग के इतिहास में अब तक कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से 7 जाफना किंग्स ने जीते हैं। इस दौरान दांबुला की टीम को एक भी जीत हासिल नहीं हुई है। वहीं एक मुकाबला बेनतीजा रहा था।

दांबुला जायंट्स और जाफना किंग्स खेले जाने वाले मुकाबले में आप धनंजय डी सिल्वा पर दांव खेल सकते हैं। डी सिल्वा एक हरफनमौला खिलाड़ी हैं और आपको बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही पॉइंट्स जीता सकते हैं। पिछले मैच में डी सिल्वा ने अपनी टीम के लिए 43 रन औऱ एक विकेट झटका था। यह 31 वर्षीय ऑलराउंडर 105 टी20 मुकाबलों का अनुभव रखता है ऐसे में वह कप्तान के तौर पर एक अच्छी पिक होंगे। उपकप्तान के तौर पर आप तौहीद हिरदॉय या आर गुरबाज को चुन सकते हैं।

DA vs JK: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - मंगलवार, 01 अगस्त 2023
समय - 03:00 PM IST
वेन्यू - आर प्रेमदासा स्टेडियम

DA vs JK: Pitch Report

आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में गेंदबाजों को अच्छी मदद मिलती है। ऐसे में यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने चाहेगी। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को कम से कम 170 रन स्कोरबोर्ड पर टांगने होंगे।

इस मैदान पर पिछला मुकाबला कोलंबो स्टार्स और कैंडी फाल्कन्स के बीच खेला गया था जिसमें कोलंबो स्टार्स ने 20 ओवर में 157 रन बनाए थे, हालांकि इसके जवाब में कैंडी फाल्कन्स की टीम सिर्फ 130 रन ही बना सकी थी और यह मैच 27 रनों से गंवा बैठी थी।

DA vs JK: Where to Watch?

लंका प्रीमियर लीग के सभी मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए प्रसारित किये जाएंगे। क्रिकेट फैंस यह मुकाबला फैन कोर्ड ऐप पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

DA vs JK Head to Head

कुल - 08
जाफना किंग्स - 07 
दांबुला जायंट्स - 00
बेनतीजा - 01

Dambulla Aura vs Jaffna Kings, Dream11 Team

विकेटकीपर - कुशल मेंडिस, रहमानुल्लाह गुरबाज
बल्लेबाज- कुसल परेरा, तौहीद हिरदॉय (उपकप्तान)
ऑलराउंडर - थिसारा परेरा, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), हेडन केर
गेंदबाज- हार्डस विल्जोन, दिलशान मदुशंका, महेश थीक्षाना, शहनवाज धनी

Dambulla Aura Probable Playing XI 

अविष्का फर्नांडो, कुशल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजया डी सिल्वा, कुसल परेरा (कप्तान), सदीरा समरविक्रम, एलेक्स रॉस, रविंदु फर्नांडो, हेडन करे, बिनुरा फर्नान्डो, शहनवाज धनी, प्रवीण जयविक्रमा

Jaffna Kings Probable Playing XI 

निशान मदुष्का (विकेटकीपर), रहमानुल्लाह गुरबाज, चरिथ असलंका, तौहीद हिरदॉय, प्रियंमल परेरा, डुनिथ वेललेज, थिसारा परेरा (कप्तान), महेश थीक्षाना, विजयकांत वियसकांथ, दिलशान मदुशंका, हार्डस विल्जोन

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार