IND vs SA T20I Series: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मंगलवार, 09 दिसंबर से पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होने वाला है जिसका पहला मुकाबला (IND vs SA 1st T20I) कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस सीरीज के शुरू होने से पहले साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज़ डेल स्टेन (Dale Steyn) और भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान (Irfan Pathan) ने बड़ी भविष्यवाणी की है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, स्टार स्पोर्ट्स ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है जिसमें ये दोनों ही दिग्गज भारत-साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज के लिए कई भविष्यवाणी करते दिखे। यहां सबसे पहले डेल स्टेन ने सीरीज की स्कोर लाइन पर अपनी भविष्यवाणी दी और साउथ अफ्रीका को 3-2 से विनर कहा।

Advertisement

वहीं दूसरी तरफ इरफान पठान ने भारतीय टीम के तरफ अपना पक्ष रखा और 3-2 से उन्हें चैंपियन बताया। इरफान बोले, 'मुझे लगता है भारत को जीतना चाहिए, 3-2 से तो जीतना चाहिए। उससे ज्यादा भी हो सकता है, लेकिन 3-2 से परेफ्कट होगा।'

इसके बाद इरफान पठान और डेल स्टेन ने भारत-साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ के नाम पर भविष्यवाणी की और दोनों ने ही वरुण चक्रवर्ती को अपना पसंद कहा। इसके बाद उन्होंने सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी पर अपनी प्रिडिक्शन दी जहां दोनों ने भारतीय सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा को चुना। वहीं सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ी पर भविष्यवाणी करते हुए डेल स्टेन की पसंद डेविड मिलर रहे, वहीं इरफान पठान ने टीम इंडिया के कैप्टन सूर्यकुमार यादव को चुना।

टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान)*, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर।

Also Read: LIVE Cricket Score

टी20 सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की टीम: एडेन मार्कराम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक, डोनोवन फरेरा, लूथो सिपाम्ला, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को यानसेन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, लूथो सिपाम्ला, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्खिया, ट्रिस्टन स्टब्स।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार