साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंजबाज डेल स्टेन (Dale Steyn) ने पाकिस्तान के कप्तान और स्टार बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) को मौजूदा समय में तीनों फॉर्मेट का बेस्ट बल्लेबाज चुना है। स्टेन ने गुरुवार (14 अप्रैल) को ट्विटर पर सवाल-जवाब (Q&A session) के सेशन के दौरान बाबर को मौजूदा समय का बेस्ट बल्लेबाज चुना। 

Advertisement

एक फैन ने ट्विटर पर पूछा कि आपके अनुसार मौजूदा समय में तीनों फॉर्मेट्स में दुनिया का बेस्ट बल्लेबाज कौन है? इसके जवाब में स्टेन ने कहा, 'शायद बाबर? वह भयंकर शानदार है।'

Advertisement

बाबर मौजूदा समय में पुरुष वनडे और टी-20 रैंकिंग में नंबर 1 बल्लेबाज हैं। वहीं सबसे लंबे फॉर्मेट टेस्ट में वह टॉप-5 बल्लेबाजों में शुमार है। वह इकलौते खिलाड़ी हैं जो इस समय तीनों फॉर्मेट आईसीसी रैकिंग में टॉप-बल्लेबाजों में शामिल हैं। 

इस महीने की शुरूआत में ही बाबर आजम लगातार दो बार आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दो शतक जड़े। इसके बाद फिर तीन वनडे मैच की सीरीज में भी दो शतक बनाए। एकमात्र टी-20 में भी उन्होंने पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार