अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके दक्षिण अफ्रीका के महान गेंदबाज़ डेल स्टेन ने एक हैरान करने वाला खुलासा किया है। स्टेन का कहना है कि अगर वो आईपीएल में अपनी बल्लेबाज़ी में थोड़ा सुधार कर लेते, तो और ज्यादा पैसे कमा सकते थे।

Advertisement

दक्षिण अफ्रीका के लिए 699 अंतरराष्ट्रीय विकेट चटकाने वाले स्टेन ने फिलहाल आईपीएल से दूरी बना ली है लेकिन वो दुनियाभर के बाकी देशों में होने वाली लीग में हिस्सा लेते हुए नजर आ रहे हैं। स्टेन को अब भी अपनी बल्लेबाज़ी पर ध्यान केंद्रित ना करने का पछतावा है।

Advertisement

ईएसपीएन क्रिकइन्फो पर बातचीत के दौरान स्टेन ने कहा, "मुझे अभी इसका थोड़ा पछतावा है क्योंकि मुझे लगता है कि मैं आईपीएल में 20 के करीब औसत कर सकता था और कौन जानता है कि अगर मैं क्रिस मॉरिस जैसा बेहतर ऑलराउंडर बन जाता तो आईपीएल में और अधिक पैसे कमा सकता था।"

आपको बता दें कि दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वालों की लिस्ट में डेल स्टेन दूसरे नंबर पर हैं। स्टेन ने तीनों फॉर्मैट में अपनी गेंदबाज़ी का लोहा मनवाया हुआ है और आज भी प्रोटियाज़ टीम को उनकी कमी खल रही है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार