दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद एक एक्सपर्ट के रूप में अपनी राय देते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज़ सुरेश रैना बल्ले से बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए जिसके बाद स्टेन ने उनपर तीखा हमला किया है।

Advertisement

ट्रेंट बोल्ट की तेजतर्रार गेंदों के सामने रैना पूरी तरह से असहज दिखाई दिए और उसके बाद खराब शॉट खेलकर अपना विकेट भी फेंककर चले गए। जिस तरह से रैना ने बल्लेबाज़ी की उसे देखकर स्टेन ने कहा कि ऐसा लग रहा था मानो कोई स्कूल बॉय बल्लेबाज़ी कर रहा था।

Advertisement

ESPNcricinfo पर बोलते हुए, स्टेन ने कहा, "वो (सुरेश रैना) बिल्कुल असहज दिखा। वो ऐसे खेल रहा था मानो कोई स्कूल बॉय क्रिकेटर बैटिंग कर रहा हो। मुझे विश्वास नहीं हो रहा था कि यह एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी है जो ऐसे खेल रहा था, ये शर्मनाक था क्योंकि उसने अपना बल्ला भी तोड़ लिया और आउट भी हो गया।"

आगे बोलते हुए स्टेन ने कहा, "ये मुंबई की एकदम सही गेंदबाजी थी, लगभग एक टेस्ट मैच की गेंदबाजी की तरह। बोल्ट और मिल्ने ने सब कुछ ट्राई किया यहां तक कि धोनी को भी बाउंसर ट्राई किया और उसका ईनाम भी उन्हें मिला।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार