क्रिकेट के मैदान पर कई बार खौफनाक वाक्ये घटे हैं। उन्हीं वाक्यों में से एक वाक्ये का जिक्र हम इस आर्टिकल में आपके साथ करने जा रहे हैं। बात है पुरानी 2008 की न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स के मैदान पर टेस्ट मैच खेला जा रहा था। न्यूजीलैंड टीम का स्कोर था 130 रन पर 4 विकेट बांए हाथ के बल्लेबाज डेनियल फ्लिन (Daniel Flynn) जो लय में थे वो बल्लेबाजी कर रहे थे।

Advertisement

इस दौरान उनके साथ एक ऐसा दर्दनाक वाक्या हुआ जिसके चलते उन्हें अपने दांत गंवाने पड़े थे। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन उस वक्त काफी युवा थे और आग उगलती गेंदे फेंक रहे थे। उनकी सनसनाती गेंद सीधा जाकर बल्लेबाज के मुंह पर लगी। हेल्मेट पहनने के बावजूद गेंद ने बल्लेबाज की दुर्दशा बना दी। 

Advertisement

बल्लेबाज दर्द से करहाते हुए मैदान पर बैठ जाता है। डेनियल फ्लिन अपना हेल्मेट उतारते हैं और इस दौरान कैमरे में जो कैद होता है वो आपके रोंगटे तक खड़े कर सकता है। बल्लेबाज के मुंह से खून बह रहा होता है जिसके चलते उन्हें फिजियो की मदद लेनी पड़ती है। उनका एक ऊपरी दांत टूट जाता है जबकि, नीचे का एक दांत आधा रह जाता है।

फ्लिन उस समय चार रन पर बल्लेबाजी कर रहे होते हैं। उन्हें तुरंत मैदान छोड़ना पड़ता है। दंत चिकित्सक उनके निचले दांत के शेष हिस्से को हटाते हैं और उसे दवाएं देते हैं। दांत टूटने के अलावा उन्हें और कोई गंभीर चोट नहीं लगती। इस चोट के बाद डेनियल फ्लिन को रात भर उल्टी होती रही। 

डेनियल फ्लिन ने जाग कर रात बिताई थी। इस चोट के बाद माना जा रहा था कि फ्लिन का करियर आगे नहीं बढ़ेगा। लेकिन, इस खिलाड़ी ने इन बातों को गलत साबित कर दिया और वो इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में उतरे। यहां उन्होंने 49 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार